Rinku Singh fiance Priya Saroj get emotional: KKR ने रविवार रात रिंकू सिंह के जुझारू प्रदर्शन के दम पर LSG के खिलाफ सुपर ओवर में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि रिंकू ने पारी दिवंगत ससुर जी को समर्पित की है। आज हमें उनकी बहुत याद आ रही हैं।
Rinku Singh fiance Priya Saroj get emotional: आईपीएल 2026 सीजन के एक और रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत में रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए यादगार प्रदर्शन किया, लेकिन यह रात उनके लिए निजी तौर पर काफी भावुक करने वाली थी। रिंकू के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। उन्होंने (रिंकू ने) खेला ही ससुर जी के लिए है। आज हम उन्हें बहुत याद कर रहे हैं और यह सब उन्हीं के लिए है। उन्होंने बताया कि यह पारी रिंकू ने अपने दिवंगत पिता को समर्पित की है।
इसी साल हुआ पिता का निधन
बता दें कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का इसी साल फरवरी में 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। यह दुखद घटना टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुई थी! उस दौरान रिंकू को टीम इंडिया का साथ बीच में छोड़कर अंतिम संस्कार के लिए अपने घर अलीगढ़ लौटना पड़ा था। वह पल आज भी उनके जहन में ताजा है।
केकेआर को मुश्किलों से उबारा
आईपीएल 2026 में रविवार रात इस मैच में, वही भावना उनके प्रदर्शन में भी झलकती दिखी। जब केकेआर की टीम 93/7 के स्कोर पर मुश्किलों से जूझ रही थी, तब रिंकू बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाकर अपनी टीम की पारी को संभालते हुए फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
आखिरी ओवर में जड़े लगातार चार छक्के
उन्होंने अपनी पारी की गति को समझदारी से नियंत्रित किया और फिर आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लगातार चार छक्के जड़े, जिससे केकेआर का स्कोर 155/7 तक पहुंच गया। जब एलएसजी ने स्कोर की बराबरी कर ली, तो मैच सुपर ओवर में चला गया। इसके बाद सुनील नरेन ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर मैच का रुख पलट दिया।
फिल्डिंग में पकड़ा शानदार रिले कैच
रिंकू एक बार फिर एक्शन थे, जब उन्होंने रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर एक शानदार ‘रिले कैच’ (दो खिलाड़ियों द्वारा मिलकर पकड़ा गया कैच) लपका। फिर अंत में जीत के लिए सिर्फ दो रनों का पीछा करते हुए, रिंकू ने ही विजयी चौका जड़कर मैच खत्म किया।
उत्तर प्रदेश में जन्मे इस क्रिकेटर ने अपनी फील्डिंग से भी सभी को प्रभावित किया। उन्होंने इस मैच में कुल पांच कैच लपके। इस तरह उन्होंने एक बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया।
Sports – Patrika | CMS



