भास्कर न्यूज | सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा बाजार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई डीएम रिची पाण्डेय के निर्देश पर एसडीएम आनंद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 आशीष आनंद के संयुक्त नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा और कई दुकानदारों ने तत्काल अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले विभिन्न आधार सेंटरों की जांच की, जहां दस्तावेजों और प्रक्रिया की पड़ताल की गई। इसके बाद उर्वरक दुकानों, अस्पतालों और नो मेंस लैंड क्षेत्र में संचालित खाद्यान्न दुकानों में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और संचालन से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की। कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई मलंगवा रोड स्थित मेडिस्योर हॉस्पिटल पर हुई। निरीक्षण के समय अस्पताल प्रबंधन आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और मौके पर कोई अधिकृत डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने तत्काल अस्पताल को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में बीडीओ मृत्युंजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी और सोनबरसा थाना पुलिस भी शामिल रहे। प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई को अवैध संचालन और अनियमितताओं पर नकेल कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में कई प्रतिष्ठान बिना नियमों का पालन किए संचालित हो रहे थे। भास्कर न्यूज | सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा बाजार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई डीएम रिची पाण्डेय के निर्देश पर एसडीएम आनंद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 आशीष आनंद के संयुक्त नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा और कई दुकानदारों ने तत्काल अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले विभिन्न आधार सेंटरों की जांच की, जहां दस्तावेजों और प्रक्रिया की पड़ताल की गई। इसके बाद उर्वरक दुकानों, अस्पतालों और नो मेंस लैंड क्षेत्र में संचालित खाद्यान्न दुकानों में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और संचालन से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की। कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई मलंगवा रोड स्थित मेडिस्योर हॉस्पिटल पर हुई। निरीक्षण के समय अस्पताल प्रबंधन आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और मौके पर कोई अधिकृत डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने तत्काल अस्पताल को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में बीडीओ मृत्युंजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी और सोनबरसा थाना पुलिस भी शामिल रहे। प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई को अवैध संचालन और अनियमितताओं पर नकेल कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में कई प्रतिष्ठान बिना नियमों का पालन किए संचालित हो रहे थे।


