मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र स्थित सरौंन गांव में 25 वर्षीय विवाहिता सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने उसके पति रवि पासवान पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीमा देवी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। वहीं, मृतका के पति रवि पासवान का कहना है कि सीमा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और स्थानीय डॉक्टरों से उसका इलाज कराया जा रहा था। उनके अनुसार रविवार शाम अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मौत की खबर मिलते ही परिजन पहुंचे इधर, सीमा की मौत की खबर मिलते ही हरपुर थाना क्षेत्र के दौलतगंज गांव से उसके मायके वाले सरौंन पहुंचे। मृतका के पिता कप्पू पासवान ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले सीमा की शादी रवि पासवान से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को उनकी छोटी बेटी की शादी में दिए गए दहेज के सामान को लेकर रवि पासवान सीमा को प्रताड़ित करने लगा था। वह लगातार मारपीट करता था और उसी तरह के अन्य सामान की मांग कर रहा था। भाई ने बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप कप्पू पासवान का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर रवि ने सीमा के साथ हिंसा की और रविवार रात पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई साजन कुमार ने भी बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं-डॉक्टर हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल मारपीट के स्पष्ट साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. बीए सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने कहा-मामले की जांच की जा रही मामले में तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें महिला के बीमार होने की बात सामने आई। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम और बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र स्थित सरौंन गांव में 25 वर्षीय विवाहिता सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने उसके पति रवि पासवान पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीमा देवी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। वहीं, मृतका के पति रवि पासवान का कहना है कि सीमा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और स्थानीय डॉक्टरों से उसका इलाज कराया जा रहा था। उनके अनुसार रविवार शाम अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मौत की खबर मिलते ही परिजन पहुंचे इधर, सीमा की मौत की खबर मिलते ही हरपुर थाना क्षेत्र के दौलतगंज गांव से उसके मायके वाले सरौंन पहुंचे। मृतका के पिता कप्पू पासवान ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले सीमा की शादी रवि पासवान से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को उनकी छोटी बेटी की शादी में दिए गए दहेज के सामान को लेकर रवि पासवान सीमा को प्रताड़ित करने लगा था। वह लगातार मारपीट करता था और उसी तरह के अन्य सामान की मांग कर रहा था। भाई ने बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप कप्पू पासवान का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर रवि ने सीमा के साथ हिंसा की और रविवार रात पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई साजन कुमार ने भी बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं-डॉक्टर हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल मारपीट के स्पष्ट साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. बीए सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने कहा-मामले की जांच की जा रही मामले में तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें महिला के बीमार होने की बात सामने आई। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम और बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


