खगड़िया के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुम्भा पंचायत में बेटी की शादी के दौरान एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शुम्भा पंचायत के नागरटोली निवासी स्वर्गीय नाथो शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र दर्शन शर्मा के रूप में हुई है। दर्शन शर्मा अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी सपना की शादी 26 अप्रैल को बेगूसराय जिले के सूजा टोला से आई बारात के साथ संपन्न हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और सुबह बेटी की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। ब्रेन हेमरेज की भी आशंका जताई जा रही
मृतक के चाचा विनोद शर्मा ने बताया कि दर्शन शर्मा सुबह विदाई की रस्मों के दौरान छत की रेलिंग पर बैठे हुए थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी क्लीनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों द्वारा ब्रेन हेमरेज की भी आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पूरे गांव में भी दुख की लहर है और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। खगड़िया के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुम्भा पंचायत में बेटी की शादी के दौरान एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शुम्भा पंचायत के नागरटोली निवासी स्वर्गीय नाथो शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र दर्शन शर्मा के रूप में हुई है। दर्शन शर्मा अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी सपना की शादी 26 अप्रैल को बेगूसराय जिले के सूजा टोला से आई बारात के साथ संपन्न हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और सुबह बेटी की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। ब्रेन हेमरेज की भी आशंका जताई जा रही
मृतक के चाचा विनोद शर्मा ने बताया कि दर्शन शर्मा सुबह विदाई की रस्मों के दौरान छत की रेलिंग पर बैठे हुए थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी क्लीनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों द्वारा ब्रेन हेमरेज की भी आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पूरे गांव में भी दुख की लहर है और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।


