चीन में फतेहाबाद की एथलीट पूजा ने लगाई ऐतिहासिक छलांग:1.93 मीटर जंप लगा 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; नई हाई-जंप क्वीन बनी

चीन में फतेहाबाद की एथलीट पूजा ने लगाई ऐतिहासिक छलांग:1.93 मीटर जंप लगा 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; नई हाई-जंप क्वीन बनी

फतेहाबाद जिले की बेटी पूजा ने चीन में हुई जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर हाई जंप लगाकर 14 साल पहले रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अंडर-20 आयु वर्ग में अब सबसे ऊंचा जंप लगाने का रिकॉर्ड पूजा के नाम हो गया है। पूजा फतेहाबाद जिले के गांव बोस्ती की रहने वाली हैं। इस समय बेंग्लोर में कैंप के दौरान ट्रेनिंग ले रही है। पूजा के कोच बलवान बताते हैं कि कर्नाटक की एथलीट साहना कुमारी ने साल 2012 में सीनियर चैंपियनशिप में 1.92 मीटर हाई जंप लगाया था। पूजा ने अब अंडर-20 में भाग लेते हुए भी सीनियर चैंपियनशिप का रिकॉर्ड तोड़ा है। हालांकि, पूजा साल 1999 में बने 1.95 मीटर के चैंपियनशिप रिकॉर्ड से मामूली अंतर से चूक गई। पूजा इससे पहले भी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई मेडल जीत चुकी है। पूजा ने मात्र 10 साल की उम्र में गांव पारता में कोच बलवान पारता के पास एथलेटिक्स ट्रेनिंग शुरू की थी। अब वह रिकॉर्डधारी खिलाड़ी बन गई हैं। पहले जानिए… पूजा ने कहां-क्या रिकॉर्ड बनाया चीन के हांगकांग शहर में 28 से 31 मई तक 22वीं अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप हो रही है। पूजा ने शुक्रवार देर रात हुए हाई जंप (ऊंची कूद) मुकाबले में चीन की एथलीट को धूल चटाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। पूजा ने 1.93 मीटर का हाई जंप लगाया। इससे पहले पूजा का पर्सनल हाई स्कोर 1.83 मीटर का था। इस कड़े मुकाबले में मेजबान चीन की माईकी चेन 1.80 मीटर जंप के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि ताइपे की पेई-ह्सुआन लिन और श्रीलंका की मिहंसा देवमिनी 1.72 मीटर जंप के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहीं। इस चैंपियनशिप में देश के 51 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें फतेहाबाद से पूजा हाई जंप में, रोहतक से निश्चय शाॅटपुट इवेंट में और मुस्कान पांच किलोमीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अब जानिए… पूजा के संघर्ष की कहानी यह जीत चुकी पुरस्कार पूजा पूजा अब तक कई इंटरनेशनल मेडल जीत चुकी है। वर्ष 2024 में दक्षिण कोरिया के शहर गुमी में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पूजा ने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि, पिछले एशियन गेम्स में वह महज कुछ सेंटीमीटर के अंतर से पदक से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं। वहीं पेरू में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें 9वां स्थान मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *