नवादा में अपनी ही जमीन पर भोजन बनाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना पकरीबरामा प्रखंड अंतर्गत अमन बाग मोहल्ले की है। हमले में मोहम्मद असगर इब्राहिम की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें 5-6 लोगों के झुंड द्वारा अचानक परिवार पर हमला करते देखा जा रहा है। पड़ोस के युवकों ने किया हमला घटना के बाद मोहम्मद जमशेद व उनके परिवार के सदस्य घर के पास अपनी जमीन पर काम कर रहे थे, तभी अचानक पड़ोस के कुछ युवकों का समूह आ पहुंचा और लाठियों-डंडों से उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद असगर इब्राहिम, हसीना खातून, रेशमा खातून और शबाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे ज्यादा जख्मी मोहम्मद असगर इब्राहिम है। उनके सिर पर गहरी चोट आई है और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने असगर इब्राहिम को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि हमलावरों का झुंड एक के बाद एक परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है।
दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। घायल परिवार ने थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। हसीना खातून ने भी थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है। एसडीपीओ सुजय कुमार ने कहा कि वीडियो के आधार पर सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।पीड़ित परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से अपील की है कि दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष परिवार के साथ ऐसी घटना न हो सके। नवादा में अपनी ही जमीन पर भोजन बनाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना पकरीबरामा प्रखंड अंतर्गत अमन बाग मोहल्ले की है। हमले में मोहम्मद असगर इब्राहिम की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें 5-6 लोगों के झुंड द्वारा अचानक परिवार पर हमला करते देखा जा रहा है। पड़ोस के युवकों ने किया हमला घटना के बाद मोहम्मद जमशेद व उनके परिवार के सदस्य घर के पास अपनी जमीन पर काम कर रहे थे, तभी अचानक पड़ोस के कुछ युवकों का समूह आ पहुंचा और लाठियों-डंडों से उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद असगर इब्राहिम, हसीना खातून, रेशमा खातून और शबाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे ज्यादा जख्मी मोहम्मद असगर इब्राहिम है। उनके सिर पर गहरी चोट आई है और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने असगर इब्राहिम को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि हमलावरों का झुंड एक के बाद एक परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है।
दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। घायल परिवार ने थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। हसीना खातून ने भी थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है। एसडीपीओ सुजय कुमार ने कहा कि वीडियो के आधार पर सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।पीड़ित परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से अपील की है कि दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष परिवार के साथ ऐसी घटना न हो सके।


