हापुड़ में किसानों ने ट्रंप के बयान का विरोध किया:भाकियू लोकहित ने पुतला फूंका, SDM को ज्ञापन सौंपा

हापुड़ में किसानों ने ट्रंप के बयान का विरोध किया:भाकियू लोकहित ने पुतला फूंका, SDM को ज्ञापन सौंपा

हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने तहसील चौराहे पर ट्रंप का पुतला दहन किया और एसडीएम सदर इला प्रकाश को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सैकड़ों किसानों ने देश के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू (लोकहित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र बाना ने किया। उन्होंने कहा कि देश का सम्मान सर्वोपरि है और इसके साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाना ने जोर देकर कहा कि भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। देशवासियों में नाराजगी संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने ट्रंप के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित बयानों से देशवासियों में नाराजगी है। हूण ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने औपचारिक माफी नहीं मांगी, तो दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय किसान और आमजन देश के सम्मान पर कोई आंच नहीं आने देंगे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, इसलिए ऐसे बयानों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय यादव, प्रदेश सरकारी उत्तर प्रदेश चौधरी अभिषेक तेवतिया, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत पुनिया, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यशोदा यादव, जिला उपाध्यक्ष अंजू सिंह, कपिल मावी, सुनील चौधरी, प्रदीप चौधरी, राजीव कुमार, अंकुर सिंह, हरिओम यादव, फिरदौस, बबीता शर्मा, शादाब प्रधान और प्रशांत त्यागी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *