समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में बिजली का तार आंधी-बारिश के कारण टूट कर गिर गया। इसके कारण करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना आनंदपुर मोरवा वार्ड-10 में हुई। मृतक की पहचान 40 साल के रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो राज किशोर राय के बेटे थे। मृतक के पिता राज किशोर राय ने बताया कि रात में आई तेज आंधी और बारिश के कारण खेत में 220 वोल्ट का बिजली का तार टूट गया था। आज सुबह रोशन कुमार परवल तोड़ने के लिए खेत गए थे, तभी वे टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद रोशन कुमार खेत में छटपटाने लगे और मदद के लिए चिल्लाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर सुनकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत रोशन कुमार को एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए और ताजपुर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही ताजपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत किसान का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। रोशन कुमार अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में एक लड़का और एक लड़की सहित दो बच्चे हैं। ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बिजली के करंट से एक किसान की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आपदा के तहत मिलने वाली सहायता जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा। समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में बिजली का तार आंधी-बारिश के कारण टूट कर गिर गया। इसके कारण करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना आनंदपुर मोरवा वार्ड-10 में हुई। मृतक की पहचान 40 साल के रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो राज किशोर राय के बेटे थे। मृतक के पिता राज किशोर राय ने बताया कि रात में आई तेज आंधी और बारिश के कारण खेत में 220 वोल्ट का बिजली का तार टूट गया था। आज सुबह रोशन कुमार परवल तोड़ने के लिए खेत गए थे, तभी वे टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद रोशन कुमार खेत में छटपटाने लगे और मदद के लिए चिल्लाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर सुनकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत रोशन कुमार को एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए और ताजपुर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही ताजपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत किसान का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। रोशन कुमार अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में एक लड़का और एक लड़की सहित दो बच्चे हैं। ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बिजली के करंट से एक किसान की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आपदा के तहत मिलने वाली सहायता जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


