अशोकनगर जिले के केशोपुर गांव में बुधवार सुबह खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय रामेश्वर तिवारी पुत्र हरि नारायण तिवारी के रूप में हुई है। रामेश्वर तिवारी अपने घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गए थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। ट्रैक्टर रिवर्स करते समय वह पीछे एक गहरी खाई में पलट गया। हादसे में रामेश्वर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें और उनके साथी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामेश्वर तिवारी को मृत घोषित कर दिया। उनके घायल साथी का इलाज जारी है। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


