महाराजपुर में किसान की करंट लगने से मौत:बेटे ने घटना को संदिग्ध बताया, पुलिस अफसरों से जांच की मांग

महाराजपुर में किसान की करंट लगने से मौत:बेटे ने घटना को संदिग्ध बताया, पुलिस अफसरों से जांच की मांग

कानपुर के महाराजपुर में खेत में लगे ट्यूबवेल में करंट आने से किसान करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने घटना देख 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस क़ो दी। जानकारी मिलते ही महाराजपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जाँच पड़ताल कर शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर थाना क्षेत्र सिकटिया पुरवा गाँव निवासी देशराज (50) किसान थे। परिवार में पत्नी सीमा बेटा गोलू उर्फ़ अरुण करन,अंकित बेटी संजोली है। बेटे गोलू ने बताया की वह शनिवार क़ो सुबह झांसी में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने चला गया था। पिता कल सुबह पर कुछ काम से जाने की बात कहकर खेत गए थे। करीब 11बजे बहन संजोली पिता क़ो खेत पर खाना देने गई थी। तब पिता खेत पर थे। करीब 1बजे गाँव के ही कुछ लोगों ने पिता के खेत में अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे करीब दो बजे उसके पास परिजनों ने फोनकर घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही वह झांसी से घर पहुंचा। परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस क़ो दी। जानकारी मिलते ही महाराजपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान पता चला की पिता खेत में लगे ट्यूबवेल में करंट आने से उसकी चपेट में आ गए जबकि ट्यूबवेल वाले कमरे का ताला भी लगा था जिसपर परिजनों ने पुलिस से घटना की गहनता से जाँच पड़ताल करने की मांग की। पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया की प्रथम दृश्या करंट से चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पपरिजनों ने घटना संदिग्ध बताते हुए जाँच की मांग की है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु की सही वजह पता चल सकेगी।जल्दी जिसके बाद अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *