फतेहपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किसान की मौत:गेहूं लादते समय हुआ हादसा, क्षमता से अधिक था वजन

फतेहपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किसान की मौत:गेहूं लादते समय हुआ हादसा, क्षमता से अधिक था वजन

फतेहपुर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा असोथर थाना क्षेत्र के मैकुआपुर गांव में हुआ, जब किसान खेत में गेहूं लाद रहा था। जानकारी के अनुसार, किसान खेत में गेहूं लादने का काम कर रहा था। ट्रॉली में क्षमता से अधिक गेहूं भर दिया गया था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक पलट गई। हादसे के समय किसान वहीं मौजूद था और ट्रॉली के नीचे दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि की। इस दुखद घटना के बाद मृतक किसान के परिजनों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *