शेखपुरा के अरियरी प्रखंड स्थित हुसैनाबाद मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक सुधांशु प्रसाद सिंधु के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शिक्षकों से अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह देश के भविष्य को गढ़ने में सक्षम हैं और शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर बताया गया है। उन्होंने शिक्षकों से गुरु की गरिमा बनाए रखते हुए बच्चों में उन्नत संस्कार पैदा करने का आग्रह किया। अनुशासन और शिक्षा स्तर उत्कृष्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के गिने-चुने विद्यालयों में हुसैनाबाद मध्य विद्यालय का अनुशासन और शिक्षा स्तर उत्कृष्ट है। उन्होंने शिक्षण संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने भी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुधांशु प्रसाद सिंधु के कार्यों की सराहना की। सुधांशु प्रसाद सिंधु ने पांच वर्षों तक एक कुशल शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। समारोह में प्लस टू हाई स्कूल हुसैनाबाद की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं में मुकेश कुमार, संत पांडेय, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मधु कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को फूल-मालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी गई। शेखपुरा के अरियरी प्रखंड स्थित हुसैनाबाद मध्य विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक सुधांशु प्रसाद सिंधु के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शिक्षकों से अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह देश के भविष्य को गढ़ने में सक्षम हैं और शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर बताया गया है। उन्होंने शिक्षकों से गुरु की गरिमा बनाए रखते हुए बच्चों में उन्नत संस्कार पैदा करने का आग्रह किया। अनुशासन और शिक्षा स्तर उत्कृष्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के गिने-चुने विद्यालयों में हुसैनाबाद मध्य विद्यालय का अनुशासन और शिक्षा स्तर उत्कृष्ट है। उन्होंने शिक्षण संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने भी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुधांशु प्रसाद सिंधु के कार्यों की सराहना की। सुधांशु प्रसाद सिंधु ने पांच वर्षों तक एक कुशल शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। समारोह में प्लस टू हाई स्कूल हुसैनाबाद की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं में मुकेश कुमार, संत पांडेय, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मधु कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को फूल-मालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी गई।


