बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर थलापति विजय, फिर कैसे बनाएंगे सरकार; ये है समीकरण

बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर थलापति विजय, फिर कैसे बनाएंगे सरकार; ये है समीकरण

Vijay TVK Victory: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एक्टर से नेता बने विजय और उनकी पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया है। TVK ने 234 सीटों में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, बहुमत के आंकड़े 118 से अभी भी 10 सीटें पीछे हैं। इसके बाद से ही प्रदेश में सरकार गठन को लेकर सियासी गणित भी तेज हो गया है। 

क्या है समीकरण

बता दें कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते TVK को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि उन्हें बाहर से समर्थन मिलने का भरोसा है।

संभावित समर्थन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन के सहयोगियों से मिल सकता है, जिसमें कांग्रेस के पांच विधायक, Communist Party of India (CPI), Communist Party of India (Marxist) (CPIM) और Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) के 2-2 विधायक हैं। यदि इन पार्टियों के विधायकों के कुल 11 विधायक हो गए। 

इस तरह TVK के 108 और सहयोगियों के 11 विधायक कुल 119 विधायक हो जाएंगे और प्रदेश में एक्टर विजय की पार्टी की सरकार बन जाएगी। 

गठबंधन में दरार के संकेत

इस स्थिति से DMK गठबंधन में टूट-फूट की संभावना भी बन सकती है। कांग्रेस डीएमके से अलग हो सकती है। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले टीवीके के साथ कांग्रेस की गठबंधन की भी अटकलें लगाई जाने लगी थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं हो पाया।

एक्टर विजय के पिता ने कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों को समर्थन देकर कांग्रेस ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है। अब उनके पास अपने आप को मजबूत करने का मौका है।

क्या AIADMK के साथ करेंगे गठबंधन

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी समीकरण अब TVK और AIADMK के साथ एक गठबंधन की ओर भी इशारा कर रहा है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भी दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बात चली थी, लेकिन दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई। 

हालांकि नतीजों के बाद AIADMK के रुख में नरमी आती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यदि TVK की तरफ से AIADMK को गठबंधन का ऑफर आता है तो वह उसे ठुकराएगी नहीं।

किसको कितनी मिली सीटें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, TVK ने सबसे बड़ा दल बनते हुए 108 सीटें हासिल की हैं। इसके बाद द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) को 59 सीटें मिली हैं, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) को 5 सीटें मिली हैं। वहीं पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने 4 सीटें जीती हैं। अन्य दलों में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPI(M)] को 2-2 सीटें मिली हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP), देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कझगम (DMDK) और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (AMMK) को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *