मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह के दौरान जेनरेटर का डीजल खत्म होने पर अनोखी स्थिति उत्पन्न हो गई। पेट्रोल पंप के खुले डिब्बे में डीजल देने से इनकार करने के बाद, परिजनों ने जेनरेटर को धक्का देकर सीधे पेट्रोल पंप तक पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा इलाके की है। जोगिंदर राय के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जब अचानक जेनरेटर का डीजल खत्म होने लगा। इससे समारोह में बिजली गुल होने की आशंका बढ़ गई। परिजनों ने डीजल लाने के लिए एक युवक को पेट्रोल पंप भेजा। हालांकि, सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने खुले डिब्बे में डीजल देने से इनकार कर दिया। युवक के खाली हाथ लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। जेनरेटर को धक्का देकर पहुंचे कोई अन्य विकल्प न होने पर, परिवार के 4-5 युवकों ने जेनरेटर को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने जेनरेटर को सड़क पर धकेलते हुए सीधे पंप तक पहुंचाया और नोजल के पास खड़ा कर दिया। पेट्रोल पंप पर जेनरेटर को देखकर वहां मौजूद लोग और कर्मचारी हैरान रह गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई, और कई लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे ‘शादी बचाने का जुगाड़’ बता रहे हैं, जबकि कुछ पेट्रोल पंप के नियमों पर सवाल उठा रहे हैं। मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह के दौरान जेनरेटर का डीजल खत्म होने पर अनोखी स्थिति उत्पन्न हो गई। पेट्रोल पंप के खुले डिब्बे में डीजल देने से इनकार करने के बाद, परिजनों ने जेनरेटर को धक्का देकर सीधे पेट्रोल पंप तक पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा इलाके की है। जोगिंदर राय के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जब अचानक जेनरेटर का डीजल खत्म होने लगा। इससे समारोह में बिजली गुल होने की आशंका बढ़ गई। परिजनों ने डीजल लाने के लिए एक युवक को पेट्रोल पंप भेजा। हालांकि, सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने खुले डिब्बे में डीजल देने से इनकार कर दिया। युवक के खाली हाथ लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। जेनरेटर को धक्का देकर पहुंचे कोई अन्य विकल्प न होने पर, परिवार के 4-5 युवकों ने जेनरेटर को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने जेनरेटर को सड़क पर धकेलते हुए सीधे पंप तक पहुंचाया और नोजल के पास खड़ा कर दिया। पेट्रोल पंप पर जेनरेटर को देखकर वहां मौजूद लोग और कर्मचारी हैरान रह गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई, और कई लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे ‘शादी बचाने का जुगाड़’ बता रहे हैं, जबकि कुछ पेट्रोल पंप के नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।


