सहरसा में ट्रक ने LKG की छात्रा को कुचला, मौत:सड़क किनारे वैन का इंतजार करने के दौरान हादसा, आक्रोशित लोगों ने रोड किया जाम

सहरसा में ट्रक ने LKG की छात्रा को कुचला, मौत:सड़क किनारे वैन का इंतजार करने के दौरान हादसा, आक्रोशित लोगों ने रोड किया जाम

सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र में भपटिया पंचवटी चौक के पास हुई। मृतका की पहचान माली गांव निवासी अभिनंदन यादव की चार वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। अनुष्का अपने ननिहाल भपटिया में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह सौर बाजार थाना अंतर्गत प्ले लर्न स्कूल की एलकेजी की छात्रा थी। उसकी मां सौर बाजार प्रखंड में जीविका में कार्यरत हैं। स्कूल वैन का इंतजार करने के दौरान हादसा गुरुवार सुबह अनुष्का अपनी मां के साथ सड़क किनारे स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सहरसा सदर थाने की पुलिस के सहयोग से ट्रक को बाद में सहरसा के यादव चौक के समीप से जब्त कर लिया गया। हालांकि, ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने खलासी को हिरासत में ले लिया है। अतिक्रमण के कारण सड़क हुई पतली बच्ची की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भपटिया में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। सौर बाजार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और खलासी को हिरासत में लिया गया है, जबकि चालक की तलाश जारी है। सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र में भपटिया पंचवटी चौक के पास हुई। मृतका की पहचान माली गांव निवासी अभिनंदन यादव की चार वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। अनुष्का अपने ननिहाल भपटिया में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह सौर बाजार थाना अंतर्गत प्ले लर्न स्कूल की एलकेजी की छात्रा थी। उसकी मां सौर बाजार प्रखंड में जीविका में कार्यरत हैं। स्कूल वैन का इंतजार करने के दौरान हादसा गुरुवार सुबह अनुष्का अपनी मां के साथ सड़क किनारे स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सहरसा सदर थाने की पुलिस के सहयोग से ट्रक को बाद में सहरसा के यादव चौक के समीप से जब्त कर लिया गया। हालांकि, ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने खलासी को हिरासत में ले लिया है। अतिक्रमण के कारण सड़क हुई पतली बच्ची की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भपटिया में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। सौर बाजार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और खलासी को हिरासत में लिया गया है, जबकि चालक की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *