प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदा का आह्वान ठीक है। अभी शादी-विवाह का समय है। मेरे घर में भी शादी है। शादी में गहने देना परंपरा है। ऐसी स्थिति में कैसे लोग सोना खरीदना छोड़ दें। कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। किसी को कहने से पहले शुरुआत पहले खुद करनी होती है। समस्तीपुर में ये बातें ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव ने कही है। जो मोहनपुर रोड में ज्वेलरी शोरूम में खरीदारी के लिए पहुंचे थे। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि एक साल तक सोना नहीं खरीदें। पीएम की अपील का मार्केट पर क्या असर है, ये जानने के लिए भास्कर की टीम ज्वेलरी शॉप पहुंची और दुकानदार और दुकानदारी से बात की। जिसमें पता चला कि समस्तीपुर में सर्राफा बाजार में औसतन कारोबार एक दिन में 50 करोड़ का है। जिसमें गिरावट नहीं आई है। जिसमें थोक से लेकर खुदरा कारोबार शामिल है। मोहनपुर रोड खरीदारी के लिए पहुंची ग्राहक खुशबू कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों पर लोग थोड़े ही चलते हैं। वह क्या बोलते हैं वह जाने। मुझे जरूरत है। मैं सोने की खरीदारी करने के लिए आई हूं। पीएम के आह्वान के बाद भी कहां रेट गिर गया। दाम बढ़ ही गया है। जरूरत के हिसाब से ही सोने की खरीदारी करनी चाहिए शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिश रोड स्थित सोना दुकान पर प्रभात ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश हीत में आह्वान किया है। लोगों को जरूरत के हिसाब से ही सोने की खरीदारी करनी चाहिए। लेकिन शादी विवाह के मौसम के कारण परशानी है। उनके घर में भी शादी है। अगर सोना नही देंगे तो शादी टूटने तक का डर है। अपील के दूसरे दिन थोड़ा असर दिखा था एक शो रूम के मैनेजर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री को देश चलाना है। देश हीत में उन्होंने आह्वान किया है। आह्वान के दूसरे दिन थोड़ा असर देखा गया था, लेकिन अगले दिन से ही स्थिति समान्य हो गई। रेट भी बढ़ गया है। ग्राहण भी पहुंच रहे हैं। लगन के समय में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। सर्राफा कारोबारी शेखर प्रसाद गुप्ता बताते हैं कि पूरे देश में लाखों की संख्या में सर्राफा कारोबारी है। अगर लोग सोना खरीदना बंद कर दे तो दुकानदार और उनसे जुड़े परिवार का क्या होगा। प्राधनमंत्री को कारोबारी, कारोबारी के कर्मचारी और उनके परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदा का आह्वान ठीक है। अभी शादी-विवाह का समय है। मेरे घर में भी शादी है। शादी में गहने देना परंपरा है। ऐसी स्थिति में कैसे लोग सोना खरीदना छोड़ दें। कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। किसी को कहने से पहले शुरुआत पहले खुद करनी होती है। समस्तीपुर में ये बातें ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव ने कही है। जो मोहनपुर रोड में ज्वेलरी शोरूम में खरीदारी के लिए पहुंचे थे। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि एक साल तक सोना नहीं खरीदें। पीएम की अपील का मार्केट पर क्या असर है, ये जानने के लिए भास्कर की टीम ज्वेलरी शॉप पहुंची और दुकानदार और दुकानदारी से बात की। जिसमें पता चला कि समस्तीपुर में सर्राफा बाजार में औसतन कारोबार एक दिन में 50 करोड़ का है। जिसमें गिरावट नहीं आई है। जिसमें थोक से लेकर खुदरा कारोबार शामिल है। मोहनपुर रोड खरीदारी के लिए पहुंची ग्राहक खुशबू कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों पर लोग थोड़े ही चलते हैं। वह क्या बोलते हैं वह जाने। मुझे जरूरत है। मैं सोने की खरीदारी करने के लिए आई हूं। पीएम के आह्वान के बाद भी कहां रेट गिर गया। दाम बढ़ ही गया है। जरूरत के हिसाब से ही सोने की खरीदारी करनी चाहिए शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिश रोड स्थित सोना दुकान पर प्रभात ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश हीत में आह्वान किया है। लोगों को जरूरत के हिसाब से ही सोने की खरीदारी करनी चाहिए। लेकिन शादी विवाह के मौसम के कारण परशानी है। उनके घर में भी शादी है। अगर सोना नही देंगे तो शादी टूटने तक का डर है। अपील के दूसरे दिन थोड़ा असर दिखा था एक शो रूम के मैनेजर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री को देश चलाना है। देश हीत में उन्होंने आह्वान किया है। आह्वान के दूसरे दिन थोड़ा असर देखा गया था, लेकिन अगले दिन से ही स्थिति समान्य हो गई। रेट भी बढ़ गया है। ग्राहण भी पहुंच रहे हैं। लगन के समय में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। सर्राफा कारोबारी शेखर प्रसाद गुप्ता बताते हैं कि पूरे देश में लाखों की संख्या में सर्राफा कारोबारी है। अगर लोग सोना खरीदना बंद कर दे तो दुकानदार और उनसे जुड़े परिवार का क्या होगा। प्राधनमंत्री को कारोबारी, कारोबारी के कर्मचारी और उनके परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए।


