पश्चिम चंपारण में फर्जी दस्तावेज रैकेट का भंडाफोड़:योगापट्टी के साइबर कैफे पर छापा, आधार में उम्र सुधार सहित कई गड़बड़ियां उजागर

पश्चिम चंपारण में फर्जी दस्तावेज रैकेट का भंडाफोड़:योगापट्टी के साइबर कैफे पर छापा, आधार में उम्र सुधार सहित कई गड़बड़ियां उजागर

पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड में पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। बताया जा रहा है कि यह साइबर कैफे लंबे समय से अवैध तरीके से सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर रहा था। निदेशक डीआरडीए अरुण प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने योगापट्टी स्थित गुप्ता साइबर कैफे पर छापा मारा। यह कैफे सुनील प्रसाद द्वारा संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कैफे में आधार कार्ड में अवैध तरीके से उम्र सुधारने का काम किया जा रहा था। इसके अलावा, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे थे। संदिग्ध एवं फर्जी दस्तावेज बरामद किए
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि साइबर कैफे संचालक द्वारा बीएसएनएल कर्नाटक का आईडी इस्तेमाल कर आधार प्रणाली को बाईपास करते हुए उम्र सुधार का अवैध कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, एक इंकजेट प्रिंटर, एक पीवीसी प्रिंटर और बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी दस्तावेज बरामद किए। जब्त दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र सहित कई अन्य कागजात शामिल हैं। सरकारी दस्तावेज केवल अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं
कार्रवाई के दौरान साइबर कैफे में कार्यरत दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज केवल अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड में पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। बताया जा रहा है कि यह साइबर कैफे लंबे समय से अवैध तरीके से सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर रहा था। निदेशक डीआरडीए अरुण प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने योगापट्टी स्थित गुप्ता साइबर कैफे पर छापा मारा। यह कैफे सुनील प्रसाद द्वारा संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कैफे में आधार कार्ड में अवैध तरीके से उम्र सुधारने का काम किया जा रहा था। इसके अलावा, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे थे। संदिग्ध एवं फर्जी दस्तावेज बरामद किए
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि साइबर कैफे संचालक द्वारा बीएसएनएल कर्नाटक का आईडी इस्तेमाल कर आधार प्रणाली को बाईपास करते हुए उम्र सुधार का अवैध कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, एक इंकजेट प्रिंटर, एक पीवीसी प्रिंटर और बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी दस्तावेज बरामद किए। जब्त दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र सहित कई अन्य कागजात शामिल हैं। सरकारी दस्तावेज केवल अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं
कार्रवाई के दौरान साइबर कैफे में कार्यरत दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज केवल अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *