आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शनिवार को जमुई जिले के झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में की गई, जिससे विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया। EOU की टीम ने जमुई के केकेएम कॉलेज के पास किराए के मकान और झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल कार्यालय और पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित जगत विला अपार्टमेंट के फ्लैट, कंकड़बाग स्थित निजी आवास में एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, निवेश संबंधी कागजात और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों की गहन जांच की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अभियंता ने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, उनके पास लगभग 2 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति होने का अनुमान है, जो उनकी वैध आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। चल-अचल संपत्तियों और बैंक खातों की हो रही जांच EOU सूत्रों के अनुसार, अभियंता की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की गहन जांच जारी है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण कार्य विभाग सहित जिले के सरकारी महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के बीच यह कार्रवाई प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा संदेश मानी जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शनिवार को जमुई जिले के झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में की गई, जिससे विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया। EOU की टीम ने जमुई के केकेएम कॉलेज के पास किराए के मकान और झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल कार्यालय और पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित जगत विला अपार्टमेंट के फ्लैट, कंकड़बाग स्थित निजी आवास में एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, निवेश संबंधी कागजात और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों की गहन जांच की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अभियंता ने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, उनके पास लगभग 2 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति होने का अनुमान है, जो उनकी वैध आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। चल-अचल संपत्तियों और बैंक खातों की हो रही जांच EOU सूत्रों के अनुसार, अभियंता की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की गहन जांच जारी है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण कार्य विभाग सहित जिले के सरकारी महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के बीच यह कार्रवाई प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।


