उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

बेंगलूरु

महिला व्यावसायिक रेफरल समूह स्वयं-जेबीएन वी कनेक्ट के 5वें कार्यकाल की आखिरी बैठक में महिला उद्यमियों के व्यवसाय को बढ़ावा देना और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। शुभारंभ महामंत्री रक्षा छाजेड़ के नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।जीतो लेडीज विंग नॉर्थ की चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना ने स्वागत किया और 5वें कार्यकाल की टीम को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। सत्र के दौरान स्वयं-जेबीएन वी कनेक्ट के उद्देश्यों पर विशेष पैनल चर्चा में वक्ता नेहा चौधरी एवं रिंकू एम. भंसाली ने महिलाओं के आत्मविकास, नेटवर्किंग और व्यावसायिक उन्नति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। चर्चा का संचालन सह-सचिव मीना बडेरा ने किया। वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से पिछले कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया गया।संस्था के प्रति विशेष योगदान देने वाली सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें मीना जैन को सर्वाधिक व्यवसाय, लक्षिता कटारिया को सर्वाधिक रेफरल, सुशीला श्रीश्रीमाल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता, पायल वर्धमान को सर्वाधिक सक्रिय सदस्य तथा रीमा जैन को सर्वाधिक विजिटर योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही 6वें कार्यकाल की नई नेतृत्व टीम के पिनिंग समारोह में सीए सुखदेवी जैन, प्रज्ञा सेठी एवं मोक्षा सोलंकी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 1 करोड़ रुपए के व्यावसायिक लक्ष्य की ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव रहा। बैठक में ग्रैंड विजिटर दिवस की झलकियां भी पेश की गईं, जिसमें 30 आगंतुकों ने भाग लेकर अपने व्यवसाय का परिचय दिया। सदस्यों ने 30 सेकंड की प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से अपने कार्य को पेशेवर अंदाज में रखा। इस अवसर पर अपेक्स जेबीएन संयोजक मनोज कोचर, अपेक्स लघु उद्योग संयोजक रेखा छाजेड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *