NEET UG 2026 Re Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अब परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ी और अहम जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया है कि, नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून, 2026 (रविवार) को ही आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाने की उम्मीद है। री-एग्जाम की तारीख सामने आने के बाद अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।
14 जून तक जारी होंगे एडमिट कार्ड
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 14 जून तक नीट यूजी री एग्जाम के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर सकती है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को यह सलाह दी गई है कि वे एग्जाम सिटी स्लिप (शहर की जानकारी), एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, परीक्षा के नियम और रिपोर्टिंग टाइम जैसी लेटेस्ट जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी ये बड़ी राहत
- परीक्षा का समय बढ़ा: छात्रों को पेपर हल करने के लिए अब 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अब यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगी।
- पूरी तरह फ्री होगी परीक्षा: दोबारा परीक्षा देने वाले किसी भी छात्र से कोई भी परीक्षा शुल्क या फीस नहीं ली जाएगी।
- शहर चुनने का मिलेगा मौका: छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का शहर चुनने के लिए एक हफ्ते का पूरा समय दिया जाएगा।
- अब कंप्यूटर पर होगा एग्जाम: शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि, पेपर लीक की सबसे बड़ी वजह ओएमआर (OMR) शीट है। धांधली को हमेशा के लिए खत्म करने के मकसद से अगले साल से नीट की परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT मोड में) आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल्स
कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई इन अहम जानकारियों को बहुत ध्यान से चेक कर लेना चाहिए:
- कैंडिडेट का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- रिपोर्टिंग का समय (परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का वक्त)
- एग्जाम सेंटर का पूरा पता
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
एग्जाम सेंटर पर ये ले जाना है जरूरी
परीक्षा वाले दिन सभी उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी (हार्ड कॉपी) और एक वैध ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड वोटर आईडी या पैन कार्ड) जरूर लेकर जाना होगा। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें। साथ ही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक माध्यमों से मिलने वाली सूचना पर ही भरोसा करें।



NEET (UG) 2026 — Examination Date Announced