झज्जर में पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत:ऑटो-पिकअप की टक्कर में 5 लोग घायल; सड़क किनारे खड़ा व्यक्ति भी चपेट में आया

झज्जर में पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत:ऑटो-पिकअप की टक्कर में 5 लोग घायल; सड़क किनारे खड़ा व्यक्ति भी चपेट में आया

झज्जर में दादनपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किरड़ौद गांव निवासी पूर्व सैनिक सुखपाल, उनकी पत्नी संतोष, सुजाता और अनिल ऑटो में सवार होकर झज्जर आ रहे थे। इसी दौरान दादनपुर गांव के पास खखाना गांव निवासी हरीराम सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे खड़ा हरीराम भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखपाल और उनकी पत्नी संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *