बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। नीतीश कुमार सबसे पहले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। वहां कुछ देर बातचीत करने के बाद वे सीधे उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंचे। विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले हुई इन मुलाकातों को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एनडीए में तालमेल को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि गठबंधन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। जनता के आशीर्वाद से एनडीए सरकार बनी है और सभी सहयोगी दल पूरी मजबूती के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले 5 वर्षों में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। सभी योजनाओं की तैयारी पूरी है, अब सिर्फ तेजी से काम करने की जरूरत है। छात्रों के हितों की रक्षा : संजय झा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीट परीक्षा से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। परीक्षा देने वाले बच्चों और उनके परिवारों पर इसका बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
एमएलसी चुनाव पर विपक्ष को दिया जवाब एमएलसी चुनाव और राजनीतिक समीकरणों को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय झा ने कहा कि वह रिकॉर्ड स्पष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में एनडीए के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान दिलाई है। संजय झा ने कहा कि आज देशभर में बिहार और बिहारियों का सम्मान बढ़ा है। 14 करोड़ बिहारवासियों का सिर ऊंचा करने का काम नीतीश कुमार ने किया है। उनका पूरा ध्यान काम और विकास पर रहता है।
नीतीश कुमार का मार्गदर्शन हमेशा मिलता है’ जदयू नेता ने कहा कि पार्टी और सरकार दोनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार मार्गदर्शन मिलता रहता है। हम सभी उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं और बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में भी एनडीए सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और बिहार के हितों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दिल्ली जाकर भी बिहार के लिए करेंगे काम संजय झा ने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने पर नीतीश कुमार दिल्ली भी जाएंगे और वहां भी बिहार के विकास और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उनका उद्देश्य हमेशा बिहार के लिए अधिक से अधिक काम कराना रहा है। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। नीतीश कुमार सबसे पहले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। वहां कुछ देर बातचीत करने के बाद वे सीधे उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंचे। विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले हुई इन मुलाकातों को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एनडीए में तालमेल को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि गठबंधन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। जनता के आशीर्वाद से एनडीए सरकार बनी है और सभी सहयोगी दल पूरी मजबूती के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले 5 वर्षों में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। सभी योजनाओं की तैयारी पूरी है, अब सिर्फ तेजी से काम करने की जरूरत है। छात्रों के हितों की रक्षा : संजय झा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीट परीक्षा से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। परीक्षा देने वाले बच्चों और उनके परिवारों पर इसका बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
एमएलसी चुनाव पर विपक्ष को दिया जवाब एमएलसी चुनाव और राजनीतिक समीकरणों को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय झा ने कहा कि वह रिकॉर्ड स्पष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में एनडीए के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान दिलाई है। संजय झा ने कहा कि आज देशभर में बिहार और बिहारियों का सम्मान बढ़ा है। 14 करोड़ बिहारवासियों का सिर ऊंचा करने का काम नीतीश कुमार ने किया है। उनका पूरा ध्यान काम और विकास पर रहता है।
नीतीश कुमार का मार्गदर्शन हमेशा मिलता है’ जदयू नेता ने कहा कि पार्टी और सरकार दोनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार मार्गदर्शन मिलता रहता है। हम सभी उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं और बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में भी एनडीए सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और बिहार के हितों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दिल्ली जाकर भी बिहार के लिए करेंगे काम संजय झा ने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने पर नीतीश कुमार दिल्ली भी जाएंगे और वहां भी बिहार के विकास और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उनका उद्देश्य हमेशा बिहार के लिए अधिक से अधिक काम कराना रहा है।


