Obsession CBFC Cuts: राइटर-डायरेक्टर Curry Barker की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली हॉरर फिल्म ‘Obsession’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। आज यानी 29 मई को ये मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्म भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। लेकिन जहां एक और फैंस फिल्म के भारत में रिलीज होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे, वहीं, फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस को जोर का झटका लगा क्योंकि ‘Rotten Tomatoes’ पर इस सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली हॉरर फिल्म को पहले ही ‘A’ सर्टिफिकेट मिल चुका था। बावजूद इसके सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म का 38 सेकंड का अहम फ़ुटेज हटाने को कहा। माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट स्टारर ‘ऑब्सेशन’ में किए गए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स में काफी गुस्सा था।
CFBC ने हटाया 38 सेकंड का मुख्य सीन
जानकारी के लिए बता दें कि ‘Obsession‘ फिल्म का रन टाइम लगभग 1 घंटा 50 मिनट (110.29 मिनट) है। सीबीएफसी की कैंची चलने के बाद फिल्म में कुछ सीन्स ऐड किये गए हैं और कुछ सीन्स को हटाया या सही किया गया है। जिनमें शराब-सिगरेट हेल्थ अपडेट्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा फिल्म में जो सबसे बड़ा चेंज किया गया है उसमें वॉयलेंस वाले 24 सेकंड के फ़ुटेज को काटा गया है, इसके साथ ही सेक्सुअल एक्टिविटीज वाले 14 सेकंड के फ़ुटेज को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इस तरह से फिल्म से कुल 38 सेकंड का अहम फ़ुटेज हटा दिया गया। इसके अलावा, ‘Obsession’ से एक न्यूड सीन को भी हटा दिया गया। बता दें कि इन सभी बदलावों को लागू करने के बाद ही CBFC ने फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दी है।
CBFC द्वारा किए गए बदलावों से इंटरनेट पर लोगों में गुस्सा
सिनेमाघरों में हॉरर मूवी ‘Obsession’ को देखने के लिए बेताब फैंस ने CBFC के इन कट्स की वजह से निराश हुए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी।
एक यूजर ने X (पहले Twitter) पर लिखा, “सेंसर बोर्ड तो बिल्कुल बेकार है @CBFC_India। मैंने अभी-अभी केरल के Cinepolis में ‘Obsession’ देखी। हिंसा और एक अंतरंग सीन में की गई भारी-भरकम कटौतियों, बावजूद इसके जब ये एक ‘A’ रेटेड फिल्म है! के कारण, इसकी कहानी का एक बहुत बड़ा हिस्सा समझ ही नहीं आया।”
एक और यूजर ने लिखा, “CBFC को क्या हो गया है? CBFC ने ‘Obsession’ से 38 सेकंड का फुटेज काट दिया है, और इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। अगर आपको सीन काटने और म्यूट करने ही हैं, तो ‘A’ सर्टिफिकेट देने का क्या मतलब है? पहले ‘Superman’ के साथ, फिर ‘Dhurandhar’ फ्रैंचाइजी, और अब ‘Obsession’ के साथ। CBFC को लगता है कि लोग इतने नासमझ हैं कि वे खचाखच भरे थिएटर में हॉरर फिल्म नहीं देख सकते; ये बहुत ज्यादा दखलंदाजी है।”
वहीं, एक Instagram यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यही कारन है कि मैंने OTT प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन लेना बंद कर दिया है। जबकि दूसरे ने लिखा, “तो क्या ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें एडल्ट्स भी नहीं देख सकते? तो फिर इन सीन को देखने के लायक कौन है? एलियंस?”
हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ के बारे में
Curry Barker द्वारा लिखी, डायरेक्ट और एडिट की गई फिल्म ‘ऑब्सेशन’ में माइकल जॉनस्टन ने बेयर नाम के लड़के का किरदार निभाया है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है। एक दी वो एक रहस्यमयी खिलौना खरीदता है, जो उसकी बचपन की दोस्त निक्की (इंडे नवरेट) को उससे प्यार करने पर मजबूर कर देता है। लेकिन इसके बाद डरावनी और खौफनाक घटनाएं शुरू हो जाती हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और 15 मई को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं।


