Pooja Hegde की पर्सनल लाइफ में मिस्ट्री मैन Rohan Mehra की एंट्री! जानें कौन है ये शख्स

Pooja Hegde की पर्सनल लाइफ में मिस्ट्री मैन Rohan Mehra की एंट्री! जानें कौन है ये शख्स
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा अभिनेता रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के बाद से ही फैंस ने उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

कौन हैं रोहन मेहरा?

रोहन मेहरा दिवंगत दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद रोहन का बचपन केन्या में बीता और उनकी पढ़ाई-लिखाई यूके में पूरी हुई। बाद में वे मुंबई लौट आए। उनकी बड़ी बहन सोनिया मेहरा भी एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘विक्टोरिया नंबर 203’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
 

इसे भी पढ़ें: Tumbbad 2 First Poster Out: इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी Sohum Shah की तुम्बाड़ 2

पूजा हेगड़े के आगामी प्रोजेक्ट्स

पूजा हेगड़े जल्द ही डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो 5 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा, पूजा थलापति विजय के साथ फिल्म ‘जन नायकन’ में भी दिखाई देंगी, जिसे मेकर्स 8 मई को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *