पाकिस्तान सुपर लीग के प्ले-ऑफ में फैंस को एंट्री:प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी मंजूरी; पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की सलाह

पाकिस्तान सुपर लीग के प्ले-ऑफ में फैंस को एंट्री:प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी मंजूरी; पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की सलाह

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के अंतिम चरणों के लिए स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति दे दी है। सोमवार के फैसले के तहत अब फैंस PSL के तीन प्ले-ऑफ मैचों और फाइनल का लुत्फ उठा सकेंगे। पहले सरकार ने केवल 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल के लिए अनुमति दी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग पर अब पूरे प्ले-ऑफ राउंड के लिए मंजूरी दी गई है। ईरान युद्ध के चलते मैच बंद दरवाजों के पीछे हो रहे थे इस साल पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट पिछले महीने ‘बंद दरवाजों’ के पीछे शुरू हुआ था। ईरान युद्ध के कारण ईंधन (Fuel) की कीमतें बढ़ रही थीं, इसलिए सरकार ने जनता से घरों में रहने और कम यात्रा की अपील की थी। इसी अभियान में PCB ने दर्शकों के स्टेडियम आने पर पाबंदी लगाई थी ताकि गाड़ियों का इस्तेमाल कम हो। गृह मंत्री और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने घोषणा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। नकवी ने ‘X’ पर कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फैंस मैच देखने आएं, लेकिन राष्ट्रीय बचत अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या ईंधन की खपत कम रखें। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। नकवी ने ‘X’ पर कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फैंस मैच देखने आएं, लेकिन राष्ट्रीय बचत अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या ईंधन की खपत कम रखें। खर्च कम करने के लिए 6 के बजाय 2 वेन्यू पर लीग हो रही है आर्थिक चुनौतियों के कारण PCB ने इस बार PSL के वेन्यू घटाए थे। पहले टूर्नामेंट 6 शहरों में होना था, जिसे घटाकर लाहौर और कराची तक सीमित किया गया। सरकार का तर्क था कि जब जनता से घर से काम करने और बिजली-ईंधन बचाने को कहा जा रहा है, तो रोज 30 हजार लोगों का स्टेडियम पहुंचना सही नहीं होगा। अब हालात की समीक्षा के बाद पाबंदियां हटा दी गई हैं। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के अंतिम चरणों के लिए स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति दे दी है। सोमवार के फैसले के तहत अब फैंस PSL के तीन प्ले-ऑफ मैचों और फाइनल का लुत्फ उठा सकेंगे। पहले सरकार ने केवल 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल के लिए अनुमति दी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग पर अब पूरे प्ले-ऑफ राउंड के लिए मंजूरी दी गई है। ईरान युद्ध के चलते मैच बंद दरवाजों के पीछे हो रहे थे इस साल पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट पिछले महीने ‘बंद दरवाजों’ के पीछे शुरू हुआ था। ईरान युद्ध के कारण ईंधन (Fuel) की कीमतें बढ़ रही थीं, इसलिए सरकार ने जनता से घरों में रहने और कम यात्रा की अपील की थी। इसी अभियान में PCB ने दर्शकों के स्टेडियम आने पर पाबंदी लगाई थी ताकि गाड़ियों का इस्तेमाल कम हो। गृह मंत्री और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने घोषणा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। नकवी ने ‘X’ पर कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फैंस मैच देखने आएं, लेकिन राष्ट्रीय बचत अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या ईंधन की खपत कम रखें। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। नकवी ने ‘X’ पर कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फैंस मैच देखने आएं, लेकिन राष्ट्रीय बचत अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या ईंधन की खपत कम रखें। खर्च कम करने के लिए 6 के बजाय 2 वेन्यू पर लीग हो रही है आर्थिक चुनौतियों के कारण PCB ने इस बार PSL के वेन्यू घटाए थे। पहले टूर्नामेंट 6 शहरों में होना था, जिसे घटाकर लाहौर और कराची तक सीमित किया गया। सरकार का तर्क था कि जब जनता से घर से काम करने और बिजली-ईंधन बचाने को कहा जा रहा है, तो रोज 30 हजार लोगों का स्टेडियम पहुंचना सही नहीं होगा। अब हालात की समीक्षा के बाद पाबंदियां हटा दी गई हैं। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *