पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन के लिए आज एंट्रेंस एग्जाम:पहले दिन BSc-BA ऑनर्स की परीक्षा, एग्जाम-इंटरव्यू के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन के लिए आज एंट्रेंस एग्जाम:पहले दिन BSc-BA ऑनर्स की परीक्षा, एग्जाम-इंटरव्यू के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

पटना वीमेंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में एडमिशन को लेकर आज से एंट्रेंस एग्जाम शुरू हो चुका है। आज पहले दिन बीएससी ऑनर्स और बीए ऑनर्स कोर्स के लिए एग्जाम आयोजित की गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीएससी ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, जबकि बीए ऑनर्स की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक होनी है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट बीएससी ऑनर्स के अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, मैथेमेटिक्स, जूलॉजी और स्टैटिस्टिक्स विषयों की परीक्षा ली जा रही है। वहीं बीए ऑनर्स में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान और होम साइंस विषयों के लिए छात्राएं परीक्षा देंगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया है। छात्राओं का एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। 22 से 29 जून तक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम पटना वीमेंस कॉलेज में 22 जून से 29 जून तक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम चलेगा। विषय शिक्षकों का रूपांतरण रखा गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, नई शिक्षण तकनीकों और बदलते शैक्षणिक माहौल से जोड़ना है, ताकि वे छात्रों को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। एफडीपी के दौरान शिक्षण विधियों, एक पेशे के रूप में शिक्षण, एआई, जीवन कौशल, छात्र-शिक्षक संवाद और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। पटना वीमेंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में एडमिशन को लेकर आज से एंट्रेंस एग्जाम शुरू हो चुका है। आज पहले दिन बीएससी ऑनर्स और बीए ऑनर्स कोर्स के लिए एग्जाम आयोजित की गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीएससी ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, जबकि बीए ऑनर्स की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक होनी है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट बीएससी ऑनर्स के अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, मैथेमेटिक्स, जूलॉजी और स्टैटिस्टिक्स विषयों की परीक्षा ली जा रही है। वहीं बीए ऑनर्स में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान और होम साइंस विषयों के लिए छात्राएं परीक्षा देंगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया है। छात्राओं का एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। 22 से 29 जून तक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम पटना वीमेंस कॉलेज में 22 जून से 29 जून तक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम चलेगा। विषय शिक्षकों का रूपांतरण रखा गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, नई शिक्षण तकनीकों और बदलते शैक्षणिक माहौल से जोड़ना है, ताकि वे छात्रों को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। एफडीपी के दौरान शिक्षण विधियों, एक पेशे के रूप में शिक्षण, एआई, जीवन कौशल, छात्र-शिक्षक संवाद और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *