लखनऊ में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के बयान पर नाराजगी जताई। ‘सुबह होने वाली अजान से नींद खराब होती है’ इसका बयान को आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया । मौलाना ने मांग किया कि बयान वापस लेते हुए मंत्री माफी मांगे। ‘दोहरा नजरिया ठीक नहीं’ ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह का बयान विवादित है। उनसे हम कहना चाहते हैं कि दोहरे नजरिए से आप मत देखिए । मंदिर में जो सुबह-सुबह घंटे बजते हैं उसको भी देखिए इसलिए कि इस देश की हिंदू और मुसलमान दो आंखें हैं। अगर आप यह कहते हैं की अजान से नींद में खलल होता है तो यह भी कहिए कि मंदिर में जो स्पीकर पर भजन बजते हैं उससे भी दिक्कत होती है। ‘अजान भजन को मोहब्बत कि निगाह से देखें’ मौलाना ने कहा यह बेहद अफसोस की बात है कि दोहरे नजरिए से देखा जा रहा है। अगर आप मोहब्बत की निगाह से देखिए तो आपको अल्लाह हू अकबर भी अच्छा लगेगा और मंदिरों का भजन भी अच्छा लगेगा। मेरे घर के पास मंदिर है वहां सुबह-सुबह भजन और गीत बजते हैं । हमारे कान को अच्छा लगता है हमें कोई एतराज नहीं। सुबह-सुबह आवाज आती है ‘देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान , कितना बदल गया इंसान’ ‘धार्मिक टिप्पणी स्वीकार नहीं’ इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इस्लाम धर्म हमें शिक्षा देता है कि हमें किसी भी धर्म की बुराई नहीं करना है। हम कभी किसी धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं बोलते। यही उम्मीद करते हैं कि इस्लाम धर्म के खिलाफ भी कोई किसी तरह का बयान ना दे । हम लोग मंत्री जयवीर सिंह के इस बयान का कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मंत्री इस बयान को वापस ले और मुस्लिम समुदाय से माफी मांगे। ‘अजान देने का अधिकार संविधान से मिला’ मौलाना ने कहा कि अजान इस्लाम धर्म का एक पवित्र हिस्सा है और उसेपर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उसके खिलाफ कोई भी टिप्पणी स्वीकार नहीं । हम जो अजान देते हैं संविधान ने हमें इसकी पूरी आजादी दिया है। यह हमारा फंडामेंटल राइट है कि हम अपने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जीवन गुजारें। BNS के सेक्शन 298,299,302 के तहत हमें आजादी मिली है। कल्चरल मिनिस्टर तत्काल अपने बयान को वापस लें।


