बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर पंचायत के लश्करी और खिरजान मौजा में को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया। जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक-एक कर सभी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी
जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों मौजा में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारियों को आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। अतिक्रमण के कारण रास्ता और सार्वजनिक जगह काफी संकरी हो गई थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया कि 12 लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। इनमें पक्के मकान से लेकर झोपड़ियां तक शामिल थीं। अंचल कार्यालय की ओर से कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची
गुरुवार को सीओ कुमारी सुषमा के निर्देश पर राजस्व अधिकारी सूरजेश्वर श्रीवास्तव के नेतृत्व में रजौन पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। जैसे ही पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया, लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि मेहनत से बनाए गए घर तोड़े जा रहे हैं और अब उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो जाएगी। राजस्व अधिकारी ने बताया कि सभी 12 अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर पंचायत के लश्करी और खिरजान मौजा में को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया। जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक-एक कर सभी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी
जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों मौजा में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारियों को आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। अतिक्रमण के कारण रास्ता और सार्वजनिक जगह काफी संकरी हो गई थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया कि 12 लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। इनमें पक्के मकान से लेकर झोपड़ियां तक शामिल थीं। अंचल कार्यालय की ओर से कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची
गुरुवार को सीओ कुमारी सुषमा के निर्देश पर राजस्व अधिकारी सूरजेश्वर श्रीवास्तव के नेतृत्व में रजौन पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। जैसे ही पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया, लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि मेहनत से बनाए गए घर तोड़े जा रहे हैं और अब उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो जाएगी। राजस्व अधिकारी ने बताया कि सभी 12 अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।