सेल सागर तालाब में 170 जगह अतिक्रमण:अवैध कब्जाधारियों को नोटिस; नपा ने देर रात मोबाइल टॉर्च से कार्रवाई कर दस्तावेज मांगे

सेल सागर तालाब में 170 जगह अतिक्रमण:अवैध कब्जाधारियों को नोटिस; नपा ने देर रात मोबाइल टॉर्च से कार्रवाई कर दस्तावेज मांगे

टीकमगढ़ में सेल सागर तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका की टीम ने मंगलवार देर रात कार्रवाई की। टीम ने तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले करीब 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इन सभी को 24 घंटे के भीतर निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। देर रात नोटिस जारी करने की इस प्रक्रिया पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। मामला शहर के बीच स्थित सेल सागर तालाब से जुड़ा है, जिसका निर्माण राजशाही दौर में हुआ था। लंबे समय से इस तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, और कई लोगों ने तो तालाब के अंदर ही मकान बना लिए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। सीमांकन के दौरान 170 से अधिक स्थानों पर अवैध कब्जा शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने तहसीलदार और नगर पालिका की टीम को तालाब का सीमांकन करने के निर्देश दिए थे। करीब एक महीने पहले तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर ने तालाब का सीमांकन कराया था। सीमांकन के दौरान 170 से अधिक स्थानों पर अवैध कब्जा पाया गया, जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई थी। कब्जाधारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू अब इसी सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका ने अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। मंगलवार देर रात नगर पालिका के कर्मचारी सेल सागर तालाब पहुंचे और मोबाइल टॉर्च के सहारे चिन्हित लोगों को नोटिस थमाए। नोटिस में सभी से अपने निर्माण के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *