बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हैं। इसी बीच सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके गांव तारापुर के लखनपुर में भले ही बाहर से सन्नाटा दिख रहा हो, लेकिन अंदर ही अंदर खुशी, उम्मीद और उत्साह की लहर साफ महसूस की जा सकती है। भतीजी बोली- बस इंतजार है, खुशी में मिठाई बांटेंगे गांव में जब भास्कर संवाददाता ने सम्राट चौधरी की भतीजी पंचम कुमारी से बात की, तो उनकी भावनाएं साफ झलक रही थीं। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार और गांव में सिर्फ इंतजार है। “हम लोग मिठाई और गुलाल की तैयारी करके बैठे हैं। जैसे ही चाचा के नाम की घोषणा होगी, पूरे गांव में जश्न मनाया जाएगा। बात करते-करते वह भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि परिवार और गांव के लिए गर्व का पल होगा। गांव में सन्नाटा, लेकिन पटना में डटे समर्थक लखनपुर गांव में फिलहाल भीड़ नहीं दिख रही है। इसकी वजह यह है कि बड़ी संख्या में लोग पहले ही पटना के लिए निकल चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 1500 से 2000 वाहन मंगलवार शाम से ही पटना रवाना हो चुके हैं और बुधवार को भी लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। समर्थक पटना के होटलों में ठहरकर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बचपन के साथी बोले- क्रिकेट खेलने के शौकीन, मिलनसार स्वभाव सम्राट चौधरी के चचेरे भाई सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि बचपन से ही उनका स्वभाव काफी मिलनसार था। वो हम सबको गाड़ी में बैठाकर क्रिकेट खेलने ले जाते थे। धूप हो या बारिश, अगर मन कर गया तो खेल जरूर होता था। सबके साथ उनका व्यवहार बहुत अच्छा था। ग्रामीणों के मुताबिक, राजनीति में उनकी रुचि भी शुरू से ही थी और यह विरासत उन्हें अपने पिता शकुनी चौधरी से मिली। फोन आते ही पहुंच जाते हैं गांव के निवासी विश्वजीत सिंह ने बताया कि सम्राट चौधरी आज भी आम लोगों से जुड़े हुए नेता हैं। उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्ति फोन करता है, तो वह समय नहीं देखते दिन हो या रात, तुरंत पहुंच जाते हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं करते और सबकी बात सुनते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यही वजह है कि उनके प्रति लोगों का भरोसा मजबूत है। विकास कार्यों की भी चर्चा ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। लोगों का कहना है कि सड़कों का निर्माण और बुनियादी सुविधाओं में सुधार उनके प्रयासों का नतीजा है। एक ग्रामीण ने कहा, पहले यहां सड़कें नहीं थीं, लेकिन अब अच्छी सड़कें बन गई हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पुराने दोस्त बोले-हमारा दोस्त अब सीएम बनेगा सम्राट चौधरी के पुराने दोस्त मोहम्मद ने बताया कि वे उन्हें बचपन से जानते हैं। हम लोग साथ खेलते थे, साथ बड़े हुए। आज अगर वो मुख्यमंत्री बनते हैं, तो हम सबके लिए गर्व की बात होगी। ऐसा लग रहा है कि हमारा अपना कोई बहुत बड़ा बन रहा है। उन्होंने हंसते हुए यह भी बताया कि बचपन में उनके बीच छोटे-मोटे झगड़े भी होते थे, लेकिन दोस्ती हमेशा बनी रही। परिवार में भी दिखी भावुकता परिवार की सदस्य सविता देवी से जब बात की गई, तो वह भी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, पहले वो मुंगेर के सम्राट थे, अब पूरे बिहार के सम्राट बनने की चर्चा है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि गांव में जश्न की पूरी तैयारी है रंग-गुलाल उड़ाएंगे, माला पहनाएंगे और मिठाई बांटेंगे। यह दिन हमारे लिए होली और दिवाली जैसा होगा। अंदर ही अंदर जश्न की तैयारी हालांकि गांव में अभी कोई बड़ा आयोजन नहीं दिख रहा, लेकिन हर घर में जश्न की तैयारी है। लोगों ने पहले से ही मिठाई, अबीर-गुलाल और स्वागत की तैयारी कर रखी है। जैसे ही आधिकारिक घोषणा होगी, गांव में जश्न शुरू हो जाएगा। ऐतिहासिक पल का इंतजार फिलहाल, पूरे लखनपुर गांव की नजर अब भाजपा की ओर से होने वाली घोषणा पर टिकी है। अगर सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगती है, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होगी, बल्कि पूरे मुंगेर जिले और खासकर तारापुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल साबित होगा। गांव के एक बुजुर्ग ने जाते-जाते बस इतना कहा हम इंतजार कर रहे हैं… आज का दिन इतिहास बना सकता है। बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हैं। इसी बीच सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके गांव तारापुर के लखनपुर में भले ही बाहर से सन्नाटा दिख रहा हो, लेकिन अंदर ही अंदर खुशी, उम्मीद और उत्साह की लहर साफ महसूस की जा सकती है। भतीजी बोली- बस इंतजार है, खुशी में मिठाई बांटेंगे गांव में जब भास्कर संवाददाता ने सम्राट चौधरी की भतीजी पंचम कुमारी से बात की, तो उनकी भावनाएं साफ झलक रही थीं। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार और गांव में सिर्फ इंतजार है। “हम लोग मिठाई और गुलाल की तैयारी करके बैठे हैं। जैसे ही चाचा के नाम की घोषणा होगी, पूरे गांव में जश्न मनाया जाएगा। बात करते-करते वह भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि परिवार और गांव के लिए गर्व का पल होगा। गांव में सन्नाटा, लेकिन पटना में डटे समर्थक लखनपुर गांव में फिलहाल भीड़ नहीं दिख रही है। इसकी वजह यह है कि बड़ी संख्या में लोग पहले ही पटना के लिए निकल चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 1500 से 2000 वाहन मंगलवार शाम से ही पटना रवाना हो चुके हैं और बुधवार को भी लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। समर्थक पटना के होटलों में ठहरकर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बचपन के साथी बोले- क्रिकेट खेलने के शौकीन, मिलनसार स्वभाव सम्राट चौधरी के चचेरे भाई सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि बचपन से ही उनका स्वभाव काफी मिलनसार था। वो हम सबको गाड़ी में बैठाकर क्रिकेट खेलने ले जाते थे। धूप हो या बारिश, अगर मन कर गया तो खेल जरूर होता था। सबके साथ उनका व्यवहार बहुत अच्छा था। ग्रामीणों के मुताबिक, राजनीति में उनकी रुचि भी शुरू से ही थी और यह विरासत उन्हें अपने पिता शकुनी चौधरी से मिली। फोन आते ही पहुंच जाते हैं गांव के निवासी विश्वजीत सिंह ने बताया कि सम्राट चौधरी आज भी आम लोगों से जुड़े हुए नेता हैं। उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्ति फोन करता है, तो वह समय नहीं देखते दिन हो या रात, तुरंत पहुंच जाते हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं करते और सबकी बात सुनते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यही वजह है कि उनके प्रति लोगों का भरोसा मजबूत है। विकास कार्यों की भी चर्चा ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। लोगों का कहना है कि सड़कों का निर्माण और बुनियादी सुविधाओं में सुधार उनके प्रयासों का नतीजा है। एक ग्रामीण ने कहा, पहले यहां सड़कें नहीं थीं, लेकिन अब अच्छी सड़कें बन गई हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पुराने दोस्त बोले-हमारा दोस्त अब सीएम बनेगा सम्राट चौधरी के पुराने दोस्त मोहम्मद ने बताया कि वे उन्हें बचपन से जानते हैं। हम लोग साथ खेलते थे, साथ बड़े हुए। आज अगर वो मुख्यमंत्री बनते हैं, तो हम सबके लिए गर्व की बात होगी। ऐसा लग रहा है कि हमारा अपना कोई बहुत बड़ा बन रहा है। उन्होंने हंसते हुए यह भी बताया कि बचपन में उनके बीच छोटे-मोटे झगड़े भी होते थे, लेकिन दोस्ती हमेशा बनी रही। परिवार में भी दिखी भावुकता परिवार की सदस्य सविता देवी से जब बात की गई, तो वह भी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, पहले वो मुंगेर के सम्राट थे, अब पूरे बिहार के सम्राट बनने की चर्चा है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि गांव में जश्न की पूरी तैयारी है रंग-गुलाल उड़ाएंगे, माला पहनाएंगे और मिठाई बांटेंगे। यह दिन हमारे लिए होली और दिवाली जैसा होगा। अंदर ही अंदर जश्न की तैयारी हालांकि गांव में अभी कोई बड़ा आयोजन नहीं दिख रहा, लेकिन हर घर में जश्न की तैयारी है। लोगों ने पहले से ही मिठाई, अबीर-गुलाल और स्वागत की तैयारी कर रखी है। जैसे ही आधिकारिक घोषणा होगी, गांव में जश्न शुरू हो जाएगा। ऐतिहासिक पल का इंतजार फिलहाल, पूरे लखनपुर गांव की नजर अब भाजपा की ओर से होने वाली घोषणा पर टिकी है। अगर सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगती है, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होगी, बल्कि पूरे मुंगेर जिले और खासकर तारापुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल साबित होगा। गांव के एक बुजुर्ग ने जाते-जाते बस इतना कहा हम इंतजार कर रहे हैं… आज का दिन इतिहास बना सकता है।


