कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रांजिट विजिट के दौरान मंगलवार को पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। जैसे ही राहुल गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका वेलकम किया। वे बारी-बारी से एयरपोर्ट पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिले। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने राहुल गांधी का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर संविधान की प्रति भेंट की। राहुल गांधी का ये दौरा भले ही ट्रांजिट विजिट था, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने उनसे मुलाकात कर संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पूर्णिया से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए पश्चिम बंगाल के रायगंज के लिए रवाना हुए, जहां वे एक महत्वपूर्ण चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने को लेकर बातचीत हुई ग्रामीण के कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा कि ये दौरा संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अफरोज आलम के अनुसार, राहुल गांधी से संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई है। राहुल गांधी ने पूर्णिया संगठन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया है, जिससे आने वाले चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में आ सके। अफरोज आलम ने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और लोगों का भरोसा भी बढ़ रहा है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। डॉ. अंबेडकर की ओर से प्रदत्त संविधान देश की लोकतांत्रिक आत्मा है और राहुल गांधी उसी संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी का पूर्णिया आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है तथा इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए गए और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए आने वाले चुनावों में कांग्रेस की मजबूती का संकल्प दोहराया। राहुल गांधी का ये दौरा कुछ समय का था, लेकिन इसने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रांजिट विजिट के दौरान मंगलवार को पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। जैसे ही राहुल गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका वेलकम किया। वे बारी-बारी से एयरपोर्ट पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिले। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने राहुल गांधी का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर संविधान की प्रति भेंट की। राहुल गांधी का ये दौरा भले ही ट्रांजिट विजिट था, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने उनसे मुलाकात कर संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पूर्णिया से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए पश्चिम बंगाल के रायगंज के लिए रवाना हुए, जहां वे एक महत्वपूर्ण चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने को लेकर बातचीत हुई ग्रामीण के कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा कि ये दौरा संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अफरोज आलम के अनुसार, राहुल गांधी से संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई है। राहुल गांधी ने पूर्णिया संगठन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया है, जिससे आने वाले चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में आ सके। अफरोज आलम ने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और लोगों का भरोसा भी बढ़ रहा है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। डॉ. अंबेडकर की ओर से प्रदत्त संविधान देश की लोकतांत्रिक आत्मा है और राहुल गांधी उसी संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी का पूर्णिया आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है तथा इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए गए और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए आने वाले चुनावों में कांग्रेस की मजबूती का संकल्प दोहराया। राहुल गांधी का ये दौरा कुछ समय का था, लेकिन इसने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है।


