Salman Khan Salim Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान अक्सर अपने जीवन में फैमिली वैल्यूज के बारे में बात करते रहे हैं। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक बनने के बाद भी, एक्टर मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। वैरायटी इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में, सलमान ने फिल्मों में आने के बाद खरीदी गई अपनी पहली सबसे महंगी चीज के बारे में बताया, जो उन्होंने खुद के लिए नहीं खरीदी थी।
पापा के लिए सलमान खान ने लिया था उधार
सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार अपने पिता, और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान के लिए तकरीबन 9 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी खरीदने के लिए लोन लिया था। सलमान ने बताया कि उस समय उनके पास घड़ी की पूरी कीमत चुकाने के लिए भी पूरे पैसे नहीं थे।
घड़ी खरीदने के बारे में बात करते हुए, सलमान खान ने याद किया कि उस समय वो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद वो अपने पिता के लिए घड़ी खरीदना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने सबसे पहले अपने पिता के लिए एक रोलेक्स घड़ी खरीदी थी, जो मैंने तब खरीदी थी जब मैंने दोबारा घड़ियां पहनना शुरू किया था। जब मुझे घड़ी मिली, तब मेरे पास उसे खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन मुझे वो अपने पापा के लिए अच्छी लगी। उस समय उसकी कीमत लगभग नौ लाख रुपये थी। 5 लाख रुपये मैंने अपने पास से दिए थे और बाकी के चार लाख रुपये मैंने कर्जा लेकर चुकाए थे।”

सलीम खान ने लगाई सलमान खान को फटकार
दबंग एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने सलीम खान को वो घड़ी दी थी तब उनका रिएक्शन वैसा नहीं था, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। सलमान ने बताया कि उनके पापा इस बात से नाराज थे कि उनके बेटे ने अपने करियर की शुरुआत में ही इतना पैसा खर्च कर दिया। सलमान खान ने कहा, ‘जब मैंने वो घड़ी अपने पिता को दी, तो उन्होंने कहा, ‘तुमने अभी ठीक से काम भी शुरू नहीं किया है और ये सब चीजें करने लगे हो। क्या तुम खुद को कोई राजा समझते हो?’ हालांकि, वो मुझसे वो घड़ी लेने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने उसे ‘गहना’ कहा था। जब मैंने घड़ियां पहनना शुरू किया, तब उन्होंने मुझे वो घड़ी दी।”
बता दें कि कुछ महीने पहले ही सलीम खान को बिगड़ती हालत के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालांकि, एक माइनर सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधर हुआ और अस्पताल के छुट्टी होने के बाद उन्होंने अपनी पूरी फैमिली के साथ घर पर ईद मनाई।
सलमान खान की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मात्रभूमि रिलीज होने वाली है। वहीं, अगले साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म ‘SVC63‘ सिनेमाघरों में आएगी। फिलहाल, एक्टर फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।


