करौली में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई:जिलेभर में 76 पोल और एक डीपी क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

करौली में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई:जिलेभर में 76 पोल और एक डीपी क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

करौली जिले में गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) करौली से मिली जानकारी के अनुसार, जिलेभर में कुल 76 विद्युत पोल और एक डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हुए हैं। सबसे अधिक नुकसान करौली सर्किल में दर्ज किया गया। करौली खंड में कुल 42 पोल और एक डीपी को नुकसान पहुंचा। इसमें करौली ग्रामीण क्षेत्र में 12 विद्युत पोल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि मण्डरायल में 20 और मासलपुर में 10 पोल टूट गए। हिण्डौन खंड में भी 34 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए। इनमें नांगलशेरपुर में 4, टोडाभीम में 5, सूरोठ में 10, नादौती में 10 तथा श्रीमहावीरजी क्षेत्र में 5 पोल शामिल हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीमें रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि कुछ स्थानों पर मरम्मत कार्य अभी भी जारी है। विभाग ने लोगों से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों और पोलों से दूर रहने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *