सवाई माधोपुर के पुराने शहर में रविवार रात करीब 9 बजे से 12 बजे तक तीन घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। 33KV लाइन में फॉल्ट के कारण यह स्थिति बनी, जिससे करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए। सूचना पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और जंपर ठीक कर सप्लाई बहाल की गई। इस दौरान लोग गर्मी में छतों पर बिजली आने का इंतजार करते रहे। 33KV लाइन में फॉल्ट आया सामने बिजली निगम के एईएन सुदर्शन मीणा के अनुसार भैरू दरवाजा के पास 33KV लाइन में फॉल्ट हो गया था। इसी कारण पूरे इलाके में बिजली सप्लाई बंद हो गई। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। जंपर टूटने से रुकी सप्लाई मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान पाया कि लाइन का जंपर टूटा हुआ था। इसे ठीक करने के बाद सप्लाई को फिर से शुरू किया गया और धीरे-धीरे पूरे इलाके में बिजली बहाल की गई। 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित बिजली कटौती के कारण पुराने शहर की करीब 50 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में छतों पर इंतजार बिजली नहीं होने के कारण कई घरों में इन्वर्टर भी बंद हो गए। लोग देर रात तक छतों पर बैठकर सप्लाई शुरू होने का इंतजार करते रहे।


