जोरदार धमाके के साथ ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली:गोपालगंज में तेज आंधी-बारिश के बीच हादसा,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जोरदार धमाके के साथ ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली:गोपालगंज में तेज आंधी-बारिश के बीच हादसा,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गोपालगंज के भोरे प्रखंड में शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना बगहवा मिश्र पंचायत के सबेया गांव की है, जहां एक ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरने से उसके ऊपरी हिस्से में आग लग गई। वज्रपात से ऊपरी हिस्से-पत्तों में लगी आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से ही इलाके में मौसम खराब था। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ गांव स्थित एक ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात होते ही पेड़ के ऊपरी हिस्से और पत्तों में आग लग गई। बारिश के बीच भी पेड़ से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। धू-धू कर जला ताड़ का पेड़ घटना का वीडियो गांव के कुछ युवकों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तेज बारिश के बावजूद ताड़ का पेड़ धू-धू कर जलता नजर आ रहा है। प्रशासन बोला-सतर्क रहें, सुरक्षित रहें स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय बिजली गिरी, उस वक्त पेड़ के आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि आंधी, बारिश और बिजली चमकने के समय पेड़ों या खुले स्थानों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें। गोपालगंज के भोरे प्रखंड में शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना बगहवा मिश्र पंचायत के सबेया गांव की है, जहां एक ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरने से उसके ऊपरी हिस्से में आग लग गई। वज्रपात से ऊपरी हिस्से-पत्तों में लगी आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से ही इलाके में मौसम खराब था। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ गांव स्थित एक ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात होते ही पेड़ के ऊपरी हिस्से और पत्तों में आग लग गई। बारिश के बीच भी पेड़ से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। धू-धू कर जला ताड़ का पेड़ घटना का वीडियो गांव के कुछ युवकों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तेज बारिश के बावजूद ताड़ का पेड़ धू-धू कर जलता नजर आ रहा है। प्रशासन बोला-सतर्क रहें, सुरक्षित रहें स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय बिजली गिरी, उस वक्त पेड़ के आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि आंधी, बारिश और बिजली चमकने के समय पेड़ों या खुले स्थानों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *