भोजपुर में करंट से बुजुर्ग की मौत:शौच के लिए खेत में गए थे, बगल से गुजर रहा था बिजली का तार

भोजपुर में करंट से बुजुर्ग की मौत:शौच के लिए खेत में गए थे, बगल से गुजर रहा था बिजली का तार

भोजपुर में मंगलवार को करंट से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक नंद किशोर साह (60) है। चचेरे भाई बलिराम ने कहा कि नंद किशोर शौच के लिए गए थे। पास में एक चापाकल था। जहां वे हाथ-पैर धो रहे थे। बगल में बिजली का तार था। जिससे उन्हें करंट लग गया। आसपास के लोग मवेशी चराने के लिए खेत जा रहा थे तब देखा कि वे बेहोश पड़े हैं। परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव की है। तीन बेटियां और 2 बेटे हैं बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रामावती देवी, तीन बेटी प्रतिमा कुमारी, निशा कुमारी, रुबी कुमारी और 2 बेटे कर्मेंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रामवती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में मंगलवार को करंट से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक नंद किशोर साह (60) है। चचेरे भाई बलिराम ने कहा कि नंद किशोर शौच के लिए गए थे। पास में एक चापाकल था। जहां वे हाथ-पैर धो रहे थे। बगल में बिजली का तार था। जिससे उन्हें करंट लग गया। आसपास के लोग मवेशी चराने के लिए खेत जा रहा थे तब देखा कि वे बेहोश पड़े हैं। परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव की है। तीन बेटियां और 2 बेटे हैं बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रामावती देवी, तीन बेटी प्रतिमा कुमारी, निशा कुमारी, रुबी कुमारी और 2 बेटे कर्मेंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रामवती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *