शाहजहांपुर में ईद की नमाज अदा:देश की तरक्की, अमन-चैन के लिए दुआ, शहर इमाम बोले- पूरी दुनिया खतरनाक मोड़ पर है

शाहजहांपुर में ईद की नमाज अदा:देश की तरक्की, अमन-चैन के लिए दुआ, शहर इमाम बोले- पूरी दुनिया खतरनाक मोड़ पर है

शाहजहांपुर की ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी के पीछे हजारों लोगों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता भी ईदगाह पहुंचे और सभी को ईद की बधाई दी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। नमाज से पहले कई दिनों से पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण आयोजन के लिए व्यवस्थाओं में जुटा था। ईदगाह में साफ-सफाई की गई थी और पुलिस अधीक्षक (SP) व जिलाधिकारी (DM) ने भी निरीक्षण किया था। गुरुवार को हजारों की संख्या में लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हो गया। शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने बताया कि मुसलमानों ने ईदगाह में ईद-उल-अजहा की दो रकात नमाज अदा की। नमाज के बाद पूरे मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अमन और सुकून कायम हो, ताकि सभी राहत की सांस ले सकें। इमाम मंजरी ने मौजूदा वैश्विक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया एक खतरनाक मोड़ पर है, खासकर खाड़ी और गल्फ क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने इस पवित्र अवसर पर अल्लाह से जंग खत्म करने, अमन का माहौल कायम करने, महंगाई और बेरोजगारी से निजात दिलाने तथा लोगों में एकता और भाईचारा पैदा करने की दुआ की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *