भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’

भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’

जयपुर में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और अधूरे काम अब लोगों की परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। कहीं सीवर लाइन का काम महीनों से अधूरा पड़ा है तो कहीं पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें जस की तस छोड़ दी गई हैं। इन हालातों से आमजन को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए नागरिकों ने इन समस्याओं को सामने रखा, जिससे जिम्मेदार विभागों तक जमीनी स्थिति पहुंची। शिकायतों के बाद कुछ स्थानों पर सुधार की प्रक्रिया भी शुरू हुई है, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है और उम्मीद जगी है कि बाकी समस्याओं पर भी जल्द कार्रवाई होगी। 2 महीने से सीवर कार्य, सड़क पर मलबा न्यू सांगानेर रोड, विश्व नगर से राजकुमार अग्रवाल ने पोस्ट किया कि राधा विहार में पिछले 2 महीनों से सीवर लाइन का काम चल रहा है, लेकिन मलबा सड़क पर ही पड़ा है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। जगतपुरा में पाइपलाइन के बाद खुदी पड़ी सर्विस रोड मॉडल टाउन, जगतपुरा से विनोद अग्रवाल ने बताया कि जगतपुरा से बालाजी तिराहा तक की सर्विस रोड पाइपलाइन डालने के बाद से खुदी पड़ी है और अब तक उसे ठीक नहीं किया गया। सीताबाड़ी में टूटे झूले, बच्चों के लिए खतरा बी2 बायपास रोड, सीताबाड़ी से मुकेश कुमार ने पोस्ट किया कि मेट्रो एन्क्लेव में लगे झूले टूट चुके हैं, जिससे बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। कालवाड़ रोड पर सालभर से जलभराव कलवाड़ रोड से मनोज जैन ने पोस्ट किया कि पिछले एक साल से सड़क पर पानी भरा रहता है और गड्ढे भी हो गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जहां हुआ समाधान मालवीय नगर में टूटी सड़क हुई ठीक सेक्टर-3, मालवीय नगर से गौरव दीक्षित ने पोस्ट किया था कि मकान नंबर 93 के सामने सड़क टूटी हुई थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर सड़क को दुरुस्त करवा दिया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। जयपुर के शास्त्री नगर इलाके से अनीता काबरा ने भी अपनी समस्या समाधान सेगमेंट पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने नाले की दीवार टूटी होने की समस्या लिखी थी। समस्या पोस्ट होने के कुछ ही समय के बाद नगर निगम के निवर्तमान चेयरमैन ने एक्शन लेते हुए नाला रिपेरिंग का काम शुरू करवा दिया है। जिससे क्षेत्र को लोगों में खुशी का माहौल है। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने मनोज मुदगल शास्त्री नगर इलाके से अनीता काबरा ने सड़क के किनारे बने नाले की दीवार टूटी होने की समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद नगर निगम के निवर्तमान चेयरमैन मनोज मुदगल ने कुछ ही समय में नाला रिपेरिंग का काम शुरू करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है और लोगों को डर भी कम हो गया है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’ 2.भास्कर समाधान का असर, शास्त्री नगर में रोड लाइट ठीक,:जलभराव और सीवरेज समस्याओं पर कार्रवाई; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान का असर, जयपुर में स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक:शहर में सीवर और कचरे की समस्या बरकरार; रूपाराम बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान का असर जयपुर में गंदगी-सीवर की समस्याएं उजागर:शहर के कई इलाकों में सफाई से मिली राहत; कुसुम यादव फिर बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 5.भास्कर समाधान में उजागर हुई जयपुर की हकीकत:गंगापोल में कचरा-सीवर से लोग बेहाल, हरनाथपुरा की सड़कें बनीं मुसीबत; मनोज मुदगल फिर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान में उजागर हुई शहर की दुर्दशा:न्यू सांगानेर रोड और झोटवाड़ा में जनता परेशान, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान का असर, जिम्मेदारों तक पहुंचीं शहर की समस्याएं:कई इलाकों में मिली राहत; कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 8.भास्कर-समाधान का असर, जयपुर में गंदे पानी की समस्या दूर:शहरभर से उठीं गंदगी, कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 9.भास्कर समाधान का असर, मानसरोवर में पाइपलाइन ठीक हुई:जयपुर में जाम नालियां-सड़कें बनीं बड़ी समस्या, हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.बसों में भीड़ से बढ़ी परेशानी, सांगानेर में सीवर ओवरफ्लो:कार्रवाई से कुछ इलाकों में राहत, लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *