एआरटीओ कार्यालय आज खुला रहेगा:संतकबीर नगर में स्कूल वाहन संबंधी कार्य होंगे, प्रबंधकों को निर्देश

एआरटीओ कार्यालय आज खुला रहेगा:संतकबीर नगर में स्कूल वाहन संबंधी कार्य होंगे, प्रबंधकों को निर्देश

संतकबीरनगर में एआरटीओ कार्यालय मंगलवार को खुला रहेगा। इस दौरान कार्यालय में स्कूल वाहनों से संबंधित कार्य निपटाए जाएंगे। यह जानकारी एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि जनपद के कई विद्यालय प्रबंधनों ने अभी तक अपने स्कूल वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं किया है। इसी कारण विशेष रूप से कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।एआरटीओ ने ऐसे सभी स्कूल वाहन प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि वे मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, संतकबीरनगर में उपस्थित हों। उन्हें अपने वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कराकर निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।उपस्थिति के समय वाहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज, ड्राइवर का लाइसेंस, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो और चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *