बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले ‘आंदोलन’ (agitation) और ‘शिक्षा’ (education) का अंतर समझना चाहिए। मंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि तेजस्वी यादव को आज तक इन दोनों शब्दों का मतलब नहीं पता है, तो वे सरकारी स्कूल में आ जाएं। उन्हें एक साल में इतना प्रशिक्षित कर दिया जाएगा कि फिर कभी गलती नहीं होगी। मंत्री ने एक्स पर लिखा ‘बबुआ’ शिक्षा मंत्री सोमवार को शिवहर पहुंचे थे, जहां उन्हें भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होना था। इसी दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें ‘एक्स पर बबुआ’ बताया और कहा कि वे इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। परीक्षार्थियों को आंदोलन की आवश्यकता नहीं बीएसएससी सीजीएल-4 की तैयारी को लेकर चल रहे विरोध और प्रदर्शन पर मंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के आंदोलन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार मंत्रालय स्तर पर लगातार बातचीत कर रही है और जल्द से जल्द शेड्यूल जारी करने की कोशिश की जा रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी दल छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे केवल अपनी पढ़ाई और तैयारी पर ध्यान दें, क्योंकि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले ‘आंदोलन’ (agitation) और ‘शिक्षा’ (education) का अंतर समझना चाहिए। मंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि तेजस्वी यादव को आज तक इन दोनों शब्दों का मतलब नहीं पता है, तो वे सरकारी स्कूल में आ जाएं। उन्हें एक साल में इतना प्रशिक्षित कर दिया जाएगा कि फिर कभी गलती नहीं होगी। मंत्री ने एक्स पर लिखा ‘बबुआ’ शिक्षा मंत्री सोमवार को शिवहर पहुंचे थे, जहां उन्हें भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होना था। इसी दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें ‘एक्स पर बबुआ’ बताया और कहा कि वे इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। परीक्षार्थियों को आंदोलन की आवश्यकता नहीं बीएसएससी सीजीएल-4 की तैयारी को लेकर चल रहे विरोध और प्रदर्शन पर मंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के आंदोलन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार मंत्रालय स्तर पर लगातार बातचीत कर रही है और जल्द से जल्द शेड्यूल जारी करने की कोशिश की जा रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी दल छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे केवल अपनी पढ़ाई और तैयारी पर ध्यान दें, क्योंकि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है।


