ई-रिक्शा ने 112 वाहन को पीछे से मारी टक्कर:नवादा में डायल-112 के ड्राइवर की मौत, आम जनता की मदद के लिए करते थे काम

ई-रिक्शा ने 112 वाहन को पीछे से मारी टक्कर:नवादा में डायल-112 के ड्राइवर की मौत, आम जनता की मदद के लिए करते थे काम

नवादा में रविवार को आपातकालीन सेवा 112 के ड्राइवर शिव शंकर सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीछे से 112 वाहन को टक्कर मार दी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और सहयोगियों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के पास हुई। मृतक की पहचान नारदीगंज क्षेत्र निवासी शिव शंकर सिंह के रूप में हुई है। वो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और विलाप करने लगे। ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलते ही नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीपीओ हुलास कुमार और थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी अभिनव धीमान ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिव शंकर सिंह ने वर्षों तक आम जनता की मदद के लिए 112 सेवा में कार्य किया था। परिजनों ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर बल दिया है। नवादा में रविवार को आपातकालीन सेवा 112 के ड्राइवर शिव शंकर सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीछे से 112 वाहन को टक्कर मार दी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और सहयोगियों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के पास हुई। मृतक की पहचान नारदीगंज क्षेत्र निवासी शिव शंकर सिंह के रूप में हुई है। वो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और विलाप करने लगे। ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलते ही नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीपीओ हुलास कुमार और थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी अभिनव धीमान ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिव शंकर सिंह ने वर्षों तक आम जनता की मदद के लिए 112 सेवा में कार्य किया था। परिजनों ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर बल दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *