फतेहाबाद में प्राइवेट स्कूल बस में भिड़ी ई-रिक्शा:रिक्शा ड्राइवर हुआ घायल; बस ड्राइवर व साथियों पर बैटरियां तोड़ने के आरोप

फतेहाबाद में प्राइवेट स्कूल बस में भिड़ी ई-रिक्शा:रिक्शा ड्राइवर हुआ घायल; बस ड्राइवर व साथियों पर बैटरियां तोड़ने के आरोप

फतेहाबाद शहर में एमएम कॉलेज के पास प्राइवेट स्कूल की बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ई-रिक्शा ड्राइवर घायल हो गया। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर और उसके साथियों ने गुंडागर्दी की। हाथापाई करते हुए ई-रिक्शा की बैटरियां भी तोड़ दी। बाद में घायल ई-रिक्शा ड्राइवर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी लेने में जुट गई है। अचानक ब्रेक मारने से हुई भिड़ंत सिविल अस्पताल में दाखिल घायल युवक कृष्ण ने बताया कि वह ई-रिक्शा लेकर बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आगे-आगे डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की बस लेकर जा रहे ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक मार दिया। जिससे ऑटो की बस की पिछली साइड में भिड़ंत हो गई। इससे उसके चेहरे पर चोट लगी और खून निकलने लगा। वह तत्काल अस्पताल आया और ट्रीटमेंट लेकर वापस ई-रिक्शा के पास गया तो ड्राइवर अपने चार-पांच अन्य साथियों को लेकर आया। उन्होंने उसकी रिक्शा की बैटरी तोड़ दी। कृष्ण का आरोप है कि ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ आकर जमकर गुंडागर्दी दिखाई। इसके बाद आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। इसी बीच डायल 112 की टीम को भी सूचना दी गई। 20 हजार रुपए मांगने का आरोप कृष्ण ने बताया कि उसे वहां से गुजर रहे एक बाइक वाले ने अस्पताल पहुंचाया। घायल कृष्ण का आरोप है कि उससे कहा गया कि बस के पिछले हिस्से में हुए नुकसान के बदले में या तो 20 हजार रुपए दो, नहीं तो तुम्हारी ई-रिक्शा ले जाएंगे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *