देवास में माता टेकरी के सीढ़ी मार्ग के समीप मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस हादसे में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक निखिल लोधी की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार दो युवतियां घायल हो गईं। तीन तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा 15 फीट घिसटाया फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर करीब 15 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चालक निखिल को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में फिर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को निखिल का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… देवास में वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत देवास में माता टेकरी के सीढ़ी मार्ग के समीप मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं सुरक्षित बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, महाकाल कॉलोनी निवासी निखिल पिता नंदकिशोर लोधी मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अपना ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…


