अजमेर-पालनपुर रूट पर तकनीकी काम के चलते 2 ट्रेनें रद्द:तीन बदले रूट से चलेंगी, अंतिम ट्रिप के लिए 30 को चलेगी मैसूर सुपरफास्ट ट्रेन

अजमेर-पालनपुर रूट पर तकनीकी काम के चलते 2 ट्रेनें रद्द:तीन बदले रूट से चलेंगी, अंतिम ट्रिप के लिए 30 को चलेगी मैसूर सुपरफास्ट ट्रेन

उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से अजमेर मंडल के अजमेर-पालनपुर रूट पर फालना-बिरोलिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 658 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार- इस काम के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द (प्रारम्भिक स्टेशन से) इन ट्रेनों का रूट बदला (प्रारम्भिक स्टेशन से) तीसरे और अंतिम ट्रिप के लिए 30 को चलेगी मैसूर सुपरफास्ट ट्रेन गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। तीन ट्रिप के लिए संचालित यह ट्रेन तीसरे और आखिरी फेरे पर गुरुवार को जोधपुर से रवाना होगी। जोधपुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनीराम के अनुसार- ट्रेन नंबर 06274 जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल 16 अप्रैल से शुरू की गई थी। यह ट्रेन 30 अप्रैल को रात 10 बजे जोधपुर से रवाना होकर शनिवार शाम 6 बजे मैसूर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 06273 मैसूर-जोधपुर समर स्पेशल 27 अप्रैल को मैसूर से रवाना होकर बुधवार शाम करीब 5 बजे जोधपुर पहुंचने की संभावना है। समर स्पेशल में यात्रियों की मांग को देखते हुए 22 कोच लगे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *