हीटवेव के चलते स्कूलों की छुट्टियां 28 मई तक बढ़ीं:डीएम ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक सभी बोर्डों के स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश

हीटवेव के चलते स्कूलों की छुट्टियां 28 मई तक बढ़ीं:डीएम ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक सभी बोर्डों के स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश

जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के असर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां अब 28 मई तक बढ़ा दी गई हैं। पहले यह अवकाश 26 मई तक घोषित किया गया था, लेकिन मौसम में राहत न मिलने और नौतपा शुरू होने के कारण प्रशासन ने अवधि आगे बढ़ा दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक सभी बोर्डों के विद्यालय 28 मई तक बंद रहेंगे। आदेश का उद्देश्य बच्चों को भीषण गर्मी और लू से बचाना बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा की शुरुआत के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल संचालकों और अभिभावकों ने भी प्रशासन के फैसले को बच्चों के स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी बताया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी निर्णय लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *