गड़बड़ी के कारण CUET-UG 2026 का समय बदला:पेपर अपलोड नहीं होने के कारण पहली पारी की परीक्षा 2.23 घंटे देरी से शुरू हुई

गड़बड़ी के कारण CUET-UG 2026 का समय बदला:पेपर अपलोड नहीं होने के कारण पहली पारी की परीक्षा 2.23 घंटे देरी से शुरू हुई

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) शनिवार सुबह करीब सवा दो घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसकी वजह ऑनलाइन पेपर का अपलोड नहीं होना बताया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि मेसर्स टीसीएस की तकनीकी खराबी की वजह से यह परेशानी आई। शनिवार सुबह परीक्षा 9 बजे से शुरू होनी थी। तकनीकी खामी के कारण सुबह 11:23 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो पाई थी। इसकी वजह से अभ्यर्थियों और उनके पेरेंट्स में खासी नाराजगी थी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे ही एंट्री बंद कर दी गई थी। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। काफी देर तक सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। उधर, दूसरी पारी के समय में संशोधन किया गया है। अब अभ्यर्थियों की एंट्री दोपहर 2:30 बजे से होगी, जबकि परीक्षा शाम 4 बजे शुरू होगी। पहले सेकेंड पारी की परीक्षा 3 बजे शुरू होनी थी। NTA ने स्पष्ट किया है कि सुबह की पारी के कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें तय समय दिया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। कैंडिडेट बोले- तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी नहीं दी जयपुर के दादी का फाटक स्थित श्री बालाजी इंजनियरिंग कॉलेज सेंटर से पहली पारी में परीक्षा देकर निकले लविश कौशिक ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- हमें बताया भी नहीं क्या टेक्निकल गड़बड़ी है। वॉशरूम के लिए भी नहीं जाने दिया। एग्जाम खत्म होने के बाद अब वॉशरूम जाने की परमिशन दी गई। हम सेंटर के अंदर भूखे बैठे रहे। तकनीकी कमियों का खामियाजा अभ्यर्थी भुगतते हैं कैंडिडेट्स का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। तकनीकी समस्या दूर होने तक उन्हें इंतजार करने को कहा गया। अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन तकनीकी तैयारियों में कमी का खामियाजा अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ता है। देशभर में आई समस्या NTA ने बताया कि मेसर्स टीसीएस की तकनीकी खराबी के कारण देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा के संचालन में देरी हुई। टीसीएस की तकनीकी टीम समस्या के समाधान और परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए लगातार काम कर रही है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से परीक्षा कक्षों में बने रहने और केंद्र स्टाफ का सहयोग करने की अपील की। साथ ही आश्वासन दिया है कि देरी के कारण किसी भी छात्र को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और आवश्यक अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जाएगा। जयपुर के परीक्षा केंद्रों पर भी परेशानी जयपुर के दादी का फाटक स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग परेशान दिखे। सुबह तय समय पर गेट बंद कर दिया गया था। परीक्षा केंद्र में एंट्री के बाद बच्चों को तकनीकी खामी की जानकारी हुई। 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा लगभग 11:23 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर कहा गया कि बच्चों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। CUET-UG देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा NTA कराती है। — यह खबर भी पढ़िए… RPSC लेक्चरर और कोच-2025 एग्जाम कल से:3944 पदों के लिए 5.50 लाख कैंडिडेट देंगे परीक्षा,11 जून तक चलेगा एग्जाम; जानिए जरूरी नियम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन कल से शुरू होगा। इसमें प्रदेश के करीब 5.50 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं 31 मई से 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *