किसानों के प्रदर्शन से रोजवास टोलटैक्स पर कल ट्रैफिक डायवर्जन:बड़े वाहनों को मोहन बड़ोदिया, आगर होते हुए उज्जैन-इंदौर की ओर भेजा जाएगा

किसानों के प्रदर्शन से रोजवास टोलटैक्स पर कल ट्रैफिक डायवर्जन:बड़े वाहनों को मोहन बड़ोदिया, आगर होते हुए उज्जैन-इंदौर की ओर भेजा जाएगा

धार में किसानों के प्रदर्शन की वजह से शाजापुर में कानून व्यवस्था और लोगों की सुविधा को देखते हुए 7 मई 2026 को रोजवास टोलटैक्स क्षेत्र में यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। वाहनों के बेहतर आवागमन और जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। यातायात पुलिस के प्लान के अनुसार, सारंगपुर (राजगढ़) से ग्वालियर-गुना की ओर जाने वाले भारी और चार पहिया वाहनों को मोहन बड़ोदिया, चौमा, कानड़ और आगर होते हुए उज्जैन-इंदौर की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह, इंदौर-देवास की ओर से आने वाले वाहनों को झोंकर जोड़ मक्सी से डायवर्ट कर बेरछा, शाजापुर या सुंदरसी-अकोदिया-शुजालपुर-पचोर मार्ग से गुना-ग्वालियर की ओर रवाना किया जाएगा। नाकों पर रहेगी पुलिस की तैनाती करेड़ी नाका ब्रिज और कनासिया नाका पर भी डायवर्जन प्रभावी रहेगा, जहां से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी डायवर्टेड मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि चालकों को रास्ता भटकने या अन्य किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। सहयोग की अपील यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट्स का पालन करें। प्रशासन ने कहा है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और सुचारु यातायात के लिए की गई है, जिसमें आमजन का सहयोग अपेक्षित है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *