नशे में बेटे ने मां, पत्नी और बहन को पीटा:जमुई में डायल 112 ने हॉस्पिटल पहुंचाया, आरोपी हिरासत में

नशे में बेटे ने मां, पत्नी और बहन को पीटा:जमुई में डायल 112 ने हॉस्पिटल पहुंचाया, आरोपी हिरासत में

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित सोनाएं मड़वा में सोमवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और बहन के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायलों में सोनाएं मड़वा निवासी 57 वर्षीय नंदिनी देवी शामिल हैं। उनकी बहू और बेटी भी इस मारपीट में घायल हुई हैं। आरोपी युवक की पहचान नंदिनी देवी के पुत्र विकास कुमार पांडे के रूप में हुई है। नशे में घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ करता है मारपीट सदर अस्पताल में इलाजरत नंदिनी देवी ने बताया कि उनका पुत्र विकास कुमार पांडे ऑटो चलाता है और शराब का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने यह भी बताया कि करीब एक माह पहले विकास ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। उस घटना में उसकी पत्नी के कान का पर्दा फट गया था, जिसके बाद से उसे सुनने में परेशानी हो रही है। इस घटना के बावजूद युवक के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित सोनाएं मड़वा में सोमवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और बहन के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायलों में सोनाएं मड़वा निवासी 57 वर्षीय नंदिनी देवी शामिल हैं। उनकी बहू और बेटी भी इस मारपीट में घायल हुई हैं। आरोपी युवक की पहचान नंदिनी देवी के पुत्र विकास कुमार पांडे के रूप में हुई है। नशे में घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ करता है मारपीट सदर अस्पताल में इलाजरत नंदिनी देवी ने बताया कि उनका पुत्र विकास कुमार पांडे ऑटो चलाता है और शराब का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने यह भी बताया कि करीब एक माह पहले विकास ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। उस घटना में उसकी पत्नी के कान का पर्दा फट गया था, जिसके बाद से उसे सुनने में परेशानी हो रही है। इस घटना के बावजूद युवक के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *