जखेला में गहराते पेयजल संकट:महीनों से खराब पड़े हैंडपंप, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई गुहार

जखेला में गहराते पेयजल संकट:महीनों से खराब पड़े हैंडपंप, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई गुहार

हमीरपुर के कुरारा विकासखंड की ग्राम पंचायत जखेला में गहराते पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में पानी की किल्लत बढ़ गई है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को शिकायती पत्र देकर हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। ग्रामीण राहुल यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव की पानी की टंकी खराब है और पाइपलाइन व्यवस्था भी बाधित है। ऐसे में हैंडपंप ही लोगों का एकमात्र सहारा थे, लेकिन वे भी बंद पड़े हैं। गर्मी बढ़ने के साथ गांव में पानी के लिए हाहाकार की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा हैंडपंप मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाली जा चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर हैंडपंप अब भी खराब हैं। इस स्थिति से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी महेश साहू ने बताया कि जखेला गांव में हैंडपंप मिस्त्री उपलब्ध नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता से भी मिस्त्री भेजने का आग्रह किया है और जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है। वहीं, खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *