मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत आम चुनाव 2026 के लिए ‘प्रपत्र-1’ का प्रकाशन किया गया। यह प्रपत्र-1 वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्ड परिसीमन से संबंधित है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रपत्र-1 वार्ड परिसीमन से संबंधित दावा और आपत्ति दर्ज करने के लिए जारी की गई एक मसौदा सूची है। आम नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से क्षेत्र, चौहद्दी, जनसंख्या या बसावट से संबंधित किसी भी त्रुटि पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा-आपत्ति दर्ज करने की अवधि 4 मई से 18 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा 4 मई से 22 मई तक होगा, जबकि अपील वादों का निष्पादन 11 मई से 29 मई 2026 तक किया जाएगा। मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि यह एक प्रारूप सूची है। इसका अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत 9 जून 2026 को इसे जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराकर सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें। मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत आम चुनाव 2026 के लिए ‘प्रपत्र-1’ का प्रकाशन किया गया। यह प्रपत्र-1 वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्ड परिसीमन से संबंधित है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रपत्र-1 वार्ड परिसीमन से संबंधित दावा और आपत्ति दर्ज करने के लिए जारी की गई एक मसौदा सूची है। आम नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से क्षेत्र, चौहद्दी, जनसंख्या या बसावट से संबंधित किसी भी त्रुटि पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा-आपत्ति दर्ज करने की अवधि 4 मई से 18 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा 4 मई से 22 मई तक होगा, जबकि अपील वादों का निष्पादन 11 मई से 29 मई 2026 तक किया जाएगा। मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि यह एक प्रारूप सूची है। इसका अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत 9 जून 2026 को इसे जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराकर सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।


